एक्सप्लोरर

दिल्ली के खिलाफ आशिष नेहरा की कमी खली: युवराज सिंह

दिल्ली के खिलाफ आशिष नेहरा की कमी खली: युवराज सिंह


नई दिल्ली: दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद आईपीएल के 40वें मुकाबले में हैदराबाद को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के लिये गेंदबाजों को कसूरवार ठहराते हुए हैदराबाद के अनुभवी बल्लेबाज युवराज सिंह ने कहा कि टीम को आशीष नेहरा की कमी खली.


 


दिल्ली ने 186 रन का लक्ष्य पांच गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. युवा बल्लेबाजों ने तेज रफ्तार से रन बनाकर दबाव नहीं बनने दिया.


 


युवराज ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हमने पहले छह ओवर में काफी रन दे दिये. इसके बाद करूण नायर का कैच छोड़ना महंगा साबित हुआ. शुरूआती विकेट जल्दी लेने चाहिये थे. गेंदबाजों की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उनके सभी बल्लेबाजों ने उपयोगी पारियां खेली .’’ 


 


यह पूछने पर कि क्या टीम को एक विशेषज्ञ गेंदबाज की कमी खली, उन्होंने कहा ,‘‘ हम भुवनेश्वर और राशिद खान परद बहुत हद तक निर्भर है. आशीष नेहरा के फिट होकर लौटने से हमारी गेंदबाजी मजबूत होगी. मोहम्मद सिराज युवा है जबकि सिद्धार्थ कौल सीख रहा है. दोनों ने अच्छी गेंदबाजी की .’’ 


 


पहले मैच के बाद फार्म में लौटे युवराज ने 41 गेंद में 70 रन बनाये. अपनी पारी के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे लिये रन बनाना जरूरी था. पिछली तीन चार पारियों में मैदान पर ज्यादा समय नहीं मिला. पारी की शुरूआत में स्ट्रोक्स खेलने में दिक्कत हो रही थी लेकिन मैने सोचा था कि अंत तक खेलना है और 16वें ओवर के बाद बड़े शॉट लगाने हैं .’’ 


 


युवराज को 29 के स्कोर पर संजू सैमसन ने जीवनदान भी दिया था जब सीमारेखा के पास उनका कैच छूटा. युवराज ने कहा ,‘‘ मैं खुशकिस्मत था कि मेरा कैच छूटा. बाद के ओवरों में मैने इसका फायदा उठाया .’’ इस बीच दिल्ली डेयरडेविल्स के स्पिनर अमित मिश्रा ने खुशी जताई कि उनकी टीम अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में है.


 


उन्होंने कहा ,‘‘ हम मैच दर मैच रणनीति बनायेंगे. हमारी टीम बहुत अच्छी है जिसने आज उम्दा खेल दिखाया. हमारी बल्लेबाजी और गेंदबाजी अच्छी है लेकिन फील्डिंग चिंता का सबब है. इस पर मेहनत करनी होगी .’’ उन्होंने कहा ,‘‘ पुणे के खिलाफ भी हमारे बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. गेंदबाजी भी ठीक है. अच्छी बल्लेबाजी करने पर हम जीत सकते हैं .’


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह
दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह
विदेशी लीग में खेलने की नहीं है इजाजत, फिर कैसे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हैं भारतीय खिलाड़ी?
विदेशी लीग में खेलने की नहीं है इजाजत, फिर कैसे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हैं भारतीय खिलाड़ी?
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
धर्मेंद्र प्रधान के बाद गौतम गंभीर के इस्तीफे की मांग, तेज हुई डिमांड; देखें रिएक्शन
धर्मेंद्र प्रधान के बाद गौतम गंभीर के इस्तीफे की मांग, तेज हुई डिमांड; देखें रिएक्शन

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
Embed widget