एक्सप्लोरर

इन 2 भारतीय खिलाड़ियों ने नहीं मानी थी सौरव गांगुली की बात, फिर ऐसे जीते नेटवेस्ट सीरीज का फाइनल

Natwest Series 2002 Final: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर सौरव गांगुली का टीशर्ट उतारकर लहराना, एक आइकोनिक मोमेंट बन गया. वो फाइनल मैच आज ही के दिन (13 जुलाई) 2002 में खेला गया था.

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया नेटवेस्ट सीरीज 2002 का फाइनल मैच कौन नहीं जानता, जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया था. जिसने वो मैच नहीं देखा वो भी सौरव गांगुली का टीशर्ट उतारकर लहराने वाला सेलिब्रेशन जरूर जानता होगा, जो एक आइकोनिक मोमेंट है. इस मैच में 2 खिलाड़ियों ने कप्तान सौरव गांगुली की बात नहीं मानी थी, जिसका खुलासा कई साल बाद हुआ. इनमें एक खिलाड़ी तो सचिन तेंदुलकर ही हैं.

फाइनल मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 326 रनों का विशाल स्कोर बनाया था, उस समय इतने बड़े लक्ष्य को हासिल करना नामुमकिन सा माना जाता था, लेकिन सौरव गांगुली को भरोसा था कि ये हम कर सकते हैं. गांगुली (60) ने वीरेंद्र सहवाग (45) के साथ पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी की.

जब सहवाग ने नहीं मानी गांगुली की बात!

कई सालों बाद सौरव गांगुली ने इसको लेकर खुलासा किया था और कहा कि, "जब हमारे बीच अच्छी साझेदारी हो गई थी, उनके गेंदबाज रोनी ईरानी आए, सहवाग ने पहली गेंद पर चौका मारा तो मैंने उनसे कहा कि अब अच्छी साझेदारी हो गई है 6-7 रन प्रति ओवर चाहिए. सहवाग ने पहली गेंद पर चौका मारा, मैंने उनसे कहा कि अच्छा शॉट मारा और अब बड़ा शॉट मत खेलना. सहवाग ने फिर मिड ऑन में चौका मारा, मैंने कहा बहुत बढ़िया लेकिन अब 8 रन आ गए हैं. विकेट पर सीधी आती गेंद को उन्होंने फिर चौका मारा, इसके बाद तो मैंने उनसे कुछ भी नहीं कहा."

सचिन तेंदुलकर ने भी नहीं मानी सौरव गांगुली की बात

नेटवेस्ट सीरीज का फाइनल जीतने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में सौरव गांगुली ने अपनी टीशर्ट उतारकर लहराई थी, लेकिन इसके कई सालों बाद राजीव शुक्ला ने खुलासा किया कि गांगुली पूरी टीम से ऐसा चाहते थे. लेकिन तब सचिन तेंदुलकर उनके पास आए और कहा कि सभी ऐसा करेंगे तो अच्छा नहीं लगेगा, ये जेंटलमैन गेम है और गांगुली ऐसा करना चाहते हैं तो कर सकते हैं. फिर गांगुली ने ऐसा किया और ये एक यादगार पल बन गया.

लेकिन गांगुली ने यूं ही टीशर्ट नहीं उतारी थी, बल्कि इसके पीछे भी एक बड़ी वजह थी. ये एक तरह का बदला था. गांगुली ने लॉर्ड्स में अपनी टीशर्ट इसलिए उतारी थी क्योंकि इससे पहले भारत में एंड्रू फ्लिंटॉफ ने अपनी टीशर्ट उतारी थी. उस समय भी गांगुली कप्तान थे.

युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ ने खेली थी मैच जिताऊ पारियां

भारत का स्कोर 146 पर 5 हो गया था, अच्छी शुरुआत के बाद दिनेश मोंगिया (9), सचिन तेंदुलकर (14), राहुल द्रविड़ (5) सस्ते में आउट हो गए थे. फिर युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ के बीच हुई 121 रनों की साझेदारी ने मैच बना दिया. युवराज ने 69 रन बनाए, कैफ ने नाबाद 87 रन बनाए.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
स्टीफन फ्लेमिंग के बाद CSK के 2 और दिग्गज इंग्लैंड से जुड़े, जानें क्या जिम्मेदारी मिली
स्टीफन फ्लेमिंग के बाद CSK के 2 और दिग्गज इंग्लैंड से जुड़े, जानें क्या जिम्मेदारी मिली

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget