एक्सप्लोरर

क्रिकेट और हॉकी में एक साथ भिड़ेगी भारत-पाक की टीम

क्रिकेट और हॉकी में एक साथ भिड़ेगी भारत-पाक की टीम


लंदन: विराट कोहली के बेहतरीन ड्राइव और हरमनप्रीत सिंह की ताकतवर ड्रैगफ्लिक का नजारा कल यहां एक साथ देखने को मिलेगा जब भारत और पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीमें क्रिकेट टीम और हॉकी के मैदान पर किसी तीसरे देश में आमने सामने होंगी.


 


भारतीय क्रिकेट टीम लंदन के ओवल में चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल पाकिस्तान से भिड़ेगी जबकि इससे 55 मील से भी कम दूरी पर राष्ट्रीय पुरूष हाकी टीम को मिल्टन केन्स में पाकिस्तान की ही हाकी टीम के खिलाफ उतरना है.


 


ऐसा बेहद कम होता है जब राष्ट्रीय जज्बे का प्रतीक क्रिकेट और राष्ट्रीय खेल हॉकी के बीच एक साथ दर्शकों को खींचने की जोर आजमाइश होती है. क्रिकेट का सात घंटे का उतार चढ़ाव हो या फिर 60 मिनट तक छड़ी का जादू, प्रतिस्पर्धा में किसी भी तरह से रोमांच की कमी नहीं होगी.


 


'देसी' का संदर्भ पाने वाले ब्रिटिश भारतीय अपने पाकिस्तानी समकक्षों के साथ सुपर संडे के दिन खेल के जश्न का हिस्सा बनने के लिए मौजूद रहेंगे. बालीवुड ब्रिगेड, राजनीतिक हस्तियों और जाने माने लोगों के ग्लैमर से भरपूर क्रिकेट मुकाबले में लिए पहुंचने की उम्मीद है जबकि हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल मुकाबला भी आकर्षण का केंद्र रहेगा.


 


जो खेल प्रेमी क्रिकेट मैच का टिकट नहीं खरीद पाये वे ओवल से लगभग एक घंटे की दूरी पर मिल्टन केन्स जाकर मनप्रीत सिंह और एसवी सुनील जैसे खिलाड़ियों के कौशल का गवाह बन सकते हैं.


 


इसे पाकिस्तान के खेल ढांचे में आई गिरावट कहें या भारतीय के तेजी से आगे बढ़ते कदम, खेल के क्षेत्र में दोनों पड़ोसी देशों के बीच का अंतर बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ खेल प्रतिद्वंद्विता के नाम से ही भारतीय जनता में जज्बा और राष्ट्रवाद हावी होने लगता है.


 


वह दिन लद गए जब इमरान खान, जावेद मियांदाद, वसीम अकरम और सलीम मलिक जैसे स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली पाकिस्तानी टीम के खिलाफ जीत बेहद संतोष देती थी. इस तरह शाहबाज अहमद, ताहिर जमां या बाद में सोहेल अब्बास और रेहान बट की मौजूदगी वाली पाकिस्तान टीम के खिलाफ जीत विशेष होती थी.


 


एक औसत भारतीय प्रशंसक पाकिस्तान के इन दिग्गज क्रिकेट और हॉकी खिलाड़ियों के नाम से वाकिफ होता था लेकिन अगर अजहर अली या हसन अली रास्ते पर चल रहे हैं तो शर्त लगाई जा सकती है कि 10 में से सात भारतीय प्रशंसक उन्हें एक नजर में नहीं पहचान पाएंगे.


 


पाकिस्तानी खिलाड़ी अब भारतीय टीमों या प्रशंसकों के मन में उस तरह का डर पैदा नहीं करते जैसा पहले किया करते थे. कभी कभार वे भारतीय टीमों के लिए मुश्किल पैदा करते हैं और कल ऐसा हो सकता है. लेकिन यह ऐसा मुकाबला होगा जिसे दोनों ही टीमें गंवाना नहीं चाहेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान
रिटायरमेंट के बाद अब इस T20 लीग में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे, टीम ने किया एलान
पाकिस्तान वालों ने झूठ फैलाया, बाबर आजम कंट्रोवर्सी पर बोले इरफान पठान
पाकिस्तान वालों ने झूठ फैलाया, बाबर आजम कंट्रोवर्सी पर बोले इरफान पठान

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget