एक्सप्लोरर

Watch: नाथन लायन ने किया कमाल, कमेंट्री के दौरान पहले ही कर दी एलेक्स हेल्स की आउट होने की भविष्यवाणी

ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है. वहीं इस मुकाबले में नाथन लायन की एक भविष्यवाणी सच हुई जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Nathan Lyon Wicket Prediction: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 3 T20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका और इसे रद्द कर दिया गया. इस मुकाबले के साथ ही इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली.

वहीं तीसरे टी20 मुकाबले के पहली पारी के दौरान एक चौंकाने वाला वाक्या सामने आया. दरअसल इस मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने आउट किया. इस विकेट में चौंकाने वाली घटना यह हुई कि कमेंट्री कर रहे ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लायन ने पहले ही बता दिया था हेजलवुड की गेंद पर एलेक्स हेल्स के बल्ले का किनारा लगेगा और वह कैच आउट होंगे.

नाथन लायन की भविष्यवाणी हुई सच
दरअसल, तीसरे टी20 मुकाबले में दूसरा ओवर करने आए जोश हेजलवुड ने अपनी दूसरी गेंद पर इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को स्लिप में कैच कराकर आउट किया. वहीं इस घटना के पहले जब हेजलवुड अपने रनअप से गेंद डालने के लिए दौड़ रहे थे तब नाथन लायन ने बातचीत में भविष्यवाणी करते हुए पहले ही कह दिया कि इस गेंद पर बल्लेबाज के बल्ले का किनारा लगेगा. लायन के कहते के साथ ही हेजलवुड की गेंद पर बिल्कुल यही हुआ और एलेक्स हेल्स के बल्ले से किनारा लगकर गेंद स्लिप में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच के हाथ में चली गई. लायन के भविष्यवाणी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.

बारिश के कारण तीसरा मुकाबला हुआ रद्द
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 3 T20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका. इस तरह इंग्लैंड ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. वहीं, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीसरे मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 112 रन बनाए. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत के लिए 130 रनों का टारगेट मिला. जिसका पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के तीन विकेट 30 रन के अंदर गिर गए. हालांकि बारिश के कारण यह मुकाबला आगे नहीं खेला जा सका और इसे रद्द करना पड़ा.

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup: पाकिस्तान को लग सकता है तगड़ा झटका, बड़े-बड़े छक्के लगाने वाला खिलाड़ी हुआ चोटिल

SMAT 2022: हैदराबाद के खिलाफ चमके अर्जुन तेंदुलकर, 4 ओवर में 10 रन देकर लिए चार विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget