एक्सप्लोरर

Watch: साल 2024 में कौन-कौन मचाएगा धमाल? नासिर हुसैन ने लिया भारत और पाकिस्तान के इन दो बल्लेबाजों का नाम

Virat And Babar: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि नए साल में विराट कोहली और बाबर आजम खूब रन बनाने वाले हैं.

Nasser Hussain: नया साल शुरू होने में अब से महज कुछ ही घंटे बाकी है. इससे पहले ICC ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का एक वीडियो शेयर किया है. इसमें नासिर हुसैन से आने वाले साल में सबसे ज्यादा सफलता पाने वाले संभावित क्रिकेटर का नाम पूछा जाता है, यहां हुसैन अपने जवाब में दो बल्लेबाजों का नाम लेते हुए नजर आ रहे हैं. नासिर हुसैन ने अपनी पसंद में सबसे पहले विराट कोहली को रखा है और उनकी दूसरी चॉइस बाबर आजम रहे हैं.

नासिर हुसैन कहते हैं, 'मेरी पहली पसंद एक मेगास्टार है और इसमें कोई शक नहीं है. यह विराट कोहली हैं. उनके लिए साल 2023 लाजवाब रहा है और वर्ल्ड कप भी शानदार रहा है. एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़ पारियों के बीच हम यह ध्यान देना भूल गए कि वह कितनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. तकनीकी तौर पर मैंने विराट कोहली को इस तरह से बल्लेबाजी करते पहले कभी नहीं देखा. वह एक अच्छी मानसिक स्थिति में हैं और उनका खेल बेहद व्यवस्थित नजर आ रहा है.'

बाबर आजम के लिए क्या बोले नासिर हुसैन?
नासिर हुसैन कहते हैं, 'अगले वह हैं, जिनकी तुलना हमेशा विराट से होती रही है. बाबर आजम. मुझे लगता है कि उनके लिए और पाकिस्तान टीम के लिए यह साल बहुत बड़ा रहने वाला है. वह कप्तानी छोड़ चुके हैं यानी उनके कंधों से बड़ा बोझ हट गया है. वह अब पाकिस्तान के लिए खूब सारे रन बना सकते हैं. पाकिस्तान को उनके बल्ले से रन आने की भी बहुत जरूरत रहेगी. कैरेबियन में टी20 वर्ल्ड कप है. पिछली बार भी वे फाइनल तक पहुंचे थे. अब उन्हें अपने इस पूर्व कप्तान के असल परफॉर्मेंस की दरकार होगी.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

ऐसा रहा विराट और बाबर का साल 2023
विराट कोहली ने इस साल 35 इंटरनेशनल मैचों में 2048 रन बनाए हैं. वह इस साल सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर हैं. यहां पहले पायदान पर शुभमन गिल हैं. विराट ने इस साल कुल 8 शतक भी जड़े हैं, जो साल 2023 में किसी बल्लेबाज द्वारा जमाए गए सबसे ज्यादा शतक हैं. दूसरी ओर, बाबर आजम के लिए यह साल ज्यादा बेहतर नहीं रहा है. बाबर इस साल 35 इंटरनेशनल मैचों में कुल 1399 रन बना पाए हैं. उन्होंने इस साल तीन शतक जड़े हैं.

यह भी पढ़ें...

Year Ender: साल 2023 में विराट की टॉप-5 पारियां, जानें कब-कब टीम इंडिया को किंग कोहली ने उबारा

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget