नसीम ने तोड़ा आमिर का रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाले सबसे युवा तेज गेंदबाज बने
नसीम शाह ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया है.

कराची: पाकिस्तान ने श्रीलंका को दूसरे मैच में 263 रन से हराकर टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की चौथी पारी में पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह इतिहास रचने में कामयाब रहे. नसीम शाह टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाले सबसे युवा तेज गेंदबाज बन गए हैं. नसीम ने दूसरे टेस्ट की चौथी पारी में 31 रन देकर पांच विकेट चटकाए.
नसीम ने टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेने की उपलब्धि 16 साल और 307 दिन की उम्र में पूरी की है. उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने ही देश के मोहम्मद आमिर को पछाड़कर अपने नाम किया. मोहम्मद आमिर ने 17 साल और 257 दिन की उम्र में टेस्ट में पहली बार पांच विकेट हासिल किया था.
नसीम हालांकि टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज नहीं बन पाए. यह रिकॉर्ड उन्हीं के हमवतन और पूर्व स्पिर नसीम उल गनी के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 1958 में जॉर्जटाउन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 साल और 303 दिन की उम्र में टेस्ट में पांच विकेट हासिल किया था.
पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलने को तैयार नहीं बांग्लादेश, मिस्बाह ने फैसले को गलत बताया
बता दें कि नसीम ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया है. नसीम ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के इंटरनेशनल खिलाड़ी भी बने थे. हालांकि नसीम के डेब्यू के बाद उनकी उम्र को लेकर विवाद भी सामने आया है.
दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी फिलेंडर ने संन्यास का एलान किया, ये सीरीज होगी आखिरी


















