एक्सप्लोरर

INDvsBAN: विजय के शतक से भारत बड़े स्कोर की ओर

 


 


 


INDvsBAN: विजय के शतक से भारत बड़े स्कोर की ओर

हैदराबाद: ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय (108) और चेतेश्वर पुजारा के बेहतरीन 83 रनों की बदौलत भारत ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को चायकाल तक दो विकेट के नुकसान पर 206 रन बना लिए हैं. विजय के साथ कप्तान विराट कोहली 17 रनों पर खेल रहे हैं. 


 


भारत की शुरुआत खराब रही. मैच की चौथी गेंद पर ही तस्कीन अहमद ने लोकेश राहुल की गिल्लियां बिखेर दीं. राहुल बाहर जाती गेंद पर ड्राइव मारने गए लेकिन गेंद उनके बल्ले का अंदरुनी किनारा लेकर स्टम्प में जा टकराई. 


 


इसके बाद भारत की भरोसेमंद पुजारा और विजय की जोड़ी ने टीम को और कोई झटका नहीं लगने दिया और दूसरे विकेट के लिए 178 रनों की साझेदारी की. 


 


इन दोनों ने भोजनकाल तक भारत को 86 तक पहुंचाया. दिन के दूसरे सत्र में दोनों ने तेजी से रन बटोरे. विजय ने साकिब अल हसन की गेंद पर चौका मार कर अपना अर्धशतक पूरा किया. दो ओवर बाद पुजारा ने कमरुल इस्लाम रब्बी की गेंद पर एक रन लेकर अपने 50 रन पूरे किए. 


 


दोनों खिलाड़ी बांग्लादेशी गेंदबाजों को आसानी से खेल रहे थे और शतक की ओर बढ़ रहे थे. इसी बीच पुजारा ने अपने हिस्से एक और रिकार्ड दर्ज किया. वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भारत की तरफ से एक सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस सत्र में कुल 1605 रन बनाए. इसी के साथ उन्होंने चंदू बोर्डे को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने एक सत्र में कुल 1604 रन बनाए थे. 


 


पुजारा ने मेहंदी हसन मिराज द्वारा फेंके गए 51वें ओवर की चौथी गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा कर इस रिकार्ड को अपने नाम किया, लेकिन अगली ही गेंद पर वह पवेलियन लौट गए. उन्होंने अपनी पारी में 177 गेंद खेली और नौ चौके लगाए. 


 


पुजारा के बाद आए कप्तान विराट कोहली ने विजय के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया. विजय अपने नौवें शतक से दो रन दूर हैं. पुजारा ने अभी तक अपनी पारी में 145 गेंदों में 11 चौके और एक छक्का लगाया हैं. 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget