एक्सप्लोरर

टीम में चयन पर विजय ने कहा, हालात चुनौतीपूर्ण लेकिन स्वीकार है

सलामी बल्लेबाज ने अपने स्थान के लिए चुनौतीपूर्ण हालात को स्वीकार कर लिया है और उनका कहना है कि ‘अब वह इसके आदी हो गए हैं.’

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ईडन गार्डंस की हरियाली पिच पर खेलने के लिए प्लेइंग इलेवन में मुरली विजय का नाम शामिल नहीं होने से काफी सवाल उठे थे. लेकिन इस सलामी बल्लेबाज ने अपने स्थान के लिए चुनौतीपूर्ण हालात को स्वीकार कर लिया है और उनका कहना है कि ‘अब वह इसके आदी हो गए हैं.’

हालात ये हैं कि इस स्थान के लिए कई दावेदार हैं. भारत के तकनीकी रूप से निपुण सलामी बल्लेबाज विजय कलाई के फ्रेक्चर के कारण टीम से बाहर थे और उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान ही वापसी की लेकिन शिखर धवन और केएल राहुल ने कोलकाता में पारी का आगाज किया.

दोनों ने अर्द्धशतकीय पारियां खेलीं लेकिन धवन की निजी प्रतिबद्धताओं ने विजय के लिए रास्ता बनाया जिन्होंने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन 128 रन की संयमित और आकर्षक पारी खेली.

विजय ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पेशेवर होने के नाते आपको हमेशा ही तैयार रहना चाहिए, भले ही आपको मौका मिलता है या नहीं. आपको अंदर से तैयार रहना चाहिए, मौके पर निगाह बनाये रखिये. इसलिये जब भी आपको मौका मिले, आपको कम से कम मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए. आपको पूरी तरह वाकिफ रहना चाहिए कि क्या हो रहा है और क्या होने जा रहा है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह मुश्किल है लेकिन मैं अब इसका आदी हो गया हूं. मैं सिर्फ योगदान करना चाहता हूं, जब भी आपको भारत के लिए खेलने के मौका मिले. ’’

पारी के आगाज करने के लिये दो स्थानों के चयन के लिये अब उनके, राहुल और धवन के बीच मुकाबला बना रहता है तो विजय ने कहा, ‘‘जब तक अपनी जगह मैं खुश हूं और सहज हूं, मुझे इससे निपटना नहीं पड़ेगा. मैं ऐसा ही होना चाहता हूं और अगर मैं इसे निरंतर हासिल करता हूं तो मुझे लगता है कि मैं अपना काम अच्छी तरह कर रहा हूं. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget