एक्सप्लोरर

IPL 2023: सूर्यकुमार यादव की शुरुआत रही खराब, इस सीजन के दूसरे हाफ में देखें कैसे विस्फोटक बैटिंग से बदली तस्वीर

Surya Kumar Yadav: आईपीएल 2023 सीजन के 5 मैचों में सूर्यकुमार यादव ने 13.2 की एवरेज से रन बनाए, लेकिन अब वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.

Surya Kumar Yadav Stats: आईपीएल 2023 सीजन में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला आग उगल रहा है. अब तक वह 12 मैचों में 43.55 की एवरेज से 479 रन बना चुके हैं. सूर्यकुमार यादव ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूर्यकुमार यादव के लिए सीजन की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी. आईपीएल 2023 सीजन के शुरूआती मैचों में सूर्यकुमार यादव खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. सूर्यकुमार यादव का फॉर्म मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और फैंस के लिए चिंता का सबब बना हुआ था, लेकिन इसके बाद मिस्टर 360 डिग्री का फॉर्म वापस आ गया.

ऐसे बदली सूर्यकुमार यादव की किस्मत

इस सीजन के पहले 5 मैचों में सूर्यकुमार यादव ने क्रमशः 15, 1, 0, 43 और 7 रनों का स्कोर बनाया. इस दौरान एवरेज महज 13.2 की रही. जबकि स्ट्राइक रेट 140.43 की... सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का सबब बन हुआ था, लेकिन इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी की. सूर्यकुमार यादव ने सीजन के अगले 7 मैचों में 68.83 की एवरेज और 202.45 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इन मैचों में सूर्यकुमार यादव ने क्रमशः 57, 23, 55, 66, 26, 83 और 103 रनों का स्कोर बनाया.

सूर्यकुमार यादव ऑरेंज कैप की रेस में कहां हैं?

इस वक्त सूर्यकुमार यादव सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर चल रहे हैं. अब तक वह 12 मैचों में 43.55 की एवरेज से 479 रन बना चुके हैं. इस सीजन सूर्यकुमार यादव से ज्यादा रन महज फॉफ डु प्लेसी और यशस्वी जयसवाल ने बनाए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फॉफ डु प्लेसी ने 12 मैचों में 57.36 की एवरेज से 631 रन बनाए हैं. जबकि राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जयसवाल ने 13 मैचों में 47.92 की एवरेज से 575 रन बनाए हैं. इस तरह ऑरेंज कैप की रेस में फॉफ डु प्लेसी के अलावा यशस्वी जयसवाल और सूर्यकुमार यादव टॉप-3 में शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-

RCB Playoff Chances: 11 मैचों में 6 हार, फिर भी इस तरह प्लेऑफ में पहुंच सकती है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, जानें पूरा गणित

RR vs RCB: आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 172 रन का लक्ष्य, फाफ-मैक्सवेल ने जड़ी फिफ्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget