एक्सप्लोरर

मुंबई इंडियंस है ट्वेंटी-ट्वेंटी फॉर्मेट की सबसे बेहतरीन टीम, विजडन और क्रिकविज के पॉडकास्ट में मिला खिताब

मुंबई इंडियंस ने अब तक सबसे ज्यादा चार बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाया है. धोनी की अगुवाई में सीएसके तीन बार विजेता बनी है.

विजडन और क्रिकविज के दूसरे पॉडकास्ट में आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस को ट्वेंटी-ट्वेंटी फॉर्मेट की सबसे महान टीम चुना गया है. डैरेन गंगा, फ्रैडी वाइल्ड और होस्ट यश राणा ने मुंबई इंडियंस को इस खिताब से नवाजा. मुंबई इंडियंस ने दो बार की ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्व विजेता वेस्टइंडीज, चेन्नई सुपर किंग्स और सियालकोट स्टालिन जैसी टीमों को इस रेस में मात दी है.

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डैरेन गंगा ने कहा, ''मुंबई की टीम ने हाल के सालों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है. मुंबई की टीम का खेलने का तरीका वेस्टइंडीज के ट्वेंटी-ट्वेंटी स्टाइल जैसा है. इसके साथ ही मुंबई की टीम जिस तरीके से एंटरटेनमेंट करती है वह उसे इस फॉर्मेट की महान टीम बनाता है.''

गंगा ने आगे कहा, ''मैं मुंबई इंडियंस के साथ ही जाना पसंद करूंगा. हमारी बातचीत में अलग अलग फैक्टर्स पर चर्चा हुई. दो मुद्दे वेल्यू और नेट वर्थ के मामले में मुंबई की टीम बाकी किसी भी फ्रेंचाइजी पर भारी पड़ती है. मुंबई इंडियंस टीम की नेट वर्थ बहुत ही शानदार है. मुंबई इंडियंस की वर्थ 115 मिलियन डॉलर है. इसका दुनिया में कोई मुकाबला ही नहीं है. सिर्फ इस मामले में चेन्नई सुपर किंग्स ही मुंबई के थोड़ा करीब आ सकती है.''

चार बार चैंपियन बनी है मुंबई इंडियंस

गंगा ने एंटरटेनमेंट के पहलू को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, ''वेस्टइंडीज की टीम एंटरटेनमेंट करने के मामले में ट्वेंटी-ट्वेंटी फॉर्मेट में आगे हैं. फ्रैडी ने इस बारे में बात की है. एंटरटेनमेंट में देखा जाता है कि आप कितनी ज्यादा बाउंड्री लगा सकते हो, आप बिना डर के कितना क्रिकेट खेल सकते तो. मुंबई इंडियंस के खेलने के स्टाइल और उनके फैंस को देखकर लगता है कि वह वेस्टइंडीज के जैसी एक भारतीय टीम है.''

फ्रैडी ने भी मुंबई इंडियंस को बेहतर टीम बताया है. हालांकि फ्रैडी पूरी तरह से गंगा की बातों से सहमत नहीं रहे. उन्होंने कहा, ''मुंबई हाल के नतीजों से बेहतर टीम है. चेन्नई की टीम ने लंबे समय तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. मुंबई ने चेन्नई से ज्यादा खिताब अपने नाम किए हैं. इसलिए मुंबई इंडियंस को बेहतर टीम माना जाएगा.''

बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम ने चार बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया है. मुंबई ने पहली बार 2013 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद मुंबई इंडियंस 2015, 2017 और 2019 में इस खिताब को जीतने में कामयाब रही. वहीं धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार आईपीएल चैंपियन बनी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget