एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत के बिना नहीं बनेगा धोनी की फिल्म का सीक्वल, माही के मैनेजर ने दी जानकारी

सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी पर बनी फिल्म में मुख्य किरदार निभाकर एक अलग पहचान बना ली थी. सुशांत फिल्म में बिल्कुल धोनी के जैसी बल्लेबाजी करते हुए नज़र आए थे.

बॉलीवुड के युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है. 'धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' से अलग पहचान बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत के बिना अब इस फिल्म का सीक्वल नहीं बनेगा. धोनी के मैनेजर ने इस बारे में जानकारी दी है. सुशांत सिंह राजपूत ने टीम इंडिया के सबसे कामयाब कप्तान पर बनी फिल्म में अपनी एक्टिंग से एक अलग छाप छोड़ी थी. अब सुशांत के जाने के जाने के बाद ऐसा कोई नहीं है जो धोनी को वैसी ही एक्टिंग करने का भरोसा दिला सके.

धोनी के करीबी दोस्त और उनके मैनेजर अरुण पांडे ने कहा, ''सीक्वल की बात जेहन में थी और सोचा जा रहा था कि आने वाले वक्त में इस पर काम किया जाए. लेकिन आज जो हुआ है उसके बाद किसी भी बात का कोई मतलब ही नहीं रह जाता है.''

उन्होंने कहा, ''मैं शॉक रह गया हूं. मेरे पास कहने को शब्द नहीं बचे हैं. वह खुशमिजाज व्यक्ति था. मैंने कम से कम 100 दिन उसके साथ गुजारे हैं. हम काफी क्लोज दोस्त बन गए थे.'' अरुण ने कहा कि लोग जितना सुशांत के बारे में जानते हैं वो उससे भी कहीं ज्यादा दयालु व्यक्ति थे.

कम सोते थे सुशांत

पांडे ने आगे कहा, ''सुशांत के अंदर एक बच्चा हमेशा रहता था. हम सेट पर खूब मस्ती करते थे. वह बहुत मेहनती भी था. उसने इस बात पर पूरा काम किया कि वह इस फिल्म का पूरी तरह से हिस्सा बने. उसके क्रिकेट के शॉट बेहतरीन थे. सभी को वो वीडियो याद है जिसमें उसने धोनी के जैसा हैलीकॉप्टर शॉट लगाया.''

सुशांत को हमेशा ही क्रिकेट खेलना पसंद था. कॉय पो छे में भी उन्होंने क्रिकेटर का किरदार निभाया और इसी वजह से उन्हें धोनी की फिल्म में मुख्य किरदार मिला. फिल्म के बाद भी पांडे सुशांत के साथ संपर्क में रहे.

पांडे ने बताया कि ''सुशांत कम सोते थे. वह चार या पांच घंटे ही सोया करते थे. मैं उन्हें बोलता था कि ज्यादा सोना चाहिए. कभी पता ही नहीं चला कि वो किस दौर से गुजर रहा है.''

सुशांत सिंह राजपूत ने बेशक कई और फिल्में की हों, लेकिन उन्हें क्रिकेट के साथ जुड़े इस कनेक्शन के लिए हमेशा याद किया जाएगा.

'धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत के काम से खुश थे माही, कहा था इसने मेरे जैसा हैलीकॉप्टर शॉट लगाया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget