एक्सप्लोरर

साउथ के सुपर स्टार विजय थलापति से मिले एमएस धोनी, CSK ने कहा- मास्टर के साथ ब्लास्टर

सोशल मीडिया पर साउथ के सुपरस्टार विजय के साथ एमएस धोनी की फोटो जमकर वायरल हो रही है. फैंस इसे Pic of The Day बता रहे हैं.

MS Dhoni Met Vijay Thalapathy: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीज़न के दूसरे चरण की तैयारी के लिए चेन्नई पहुंच चुके हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी और टीम के बाकी खिलाड़ी चेन्नई से ही संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए रवाना होंगे. चेन्नई पहुंचने के बाद धोनी ने साउथ के सुपर स्टार विजय थलापति से मुलाकात की. दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. फैंस इसे Pic of The Day बता रहे हैं.  

चेन्नई सुपर किंग्स ने विजय थलापति के साथ धोनी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. सीएसके ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मास्टर के साथ ब्लास्टर'. बता दें कि विजय की मूवी मास्टर इस साल के शुरुआत में रिलीज़ हुई थी, जो बहुत बड़ी हिट रही थी. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

सूत्रों के मुताबिक धोनी चेन्नई के एक स्टूडियो में जब विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे, तभी तमिल फिल्मों के दिग्गज अभिनेता विजय भी उसी स्टूडियो में अपनी आगामी फिल्म 'बीस्ट' की शूटिंग कर रहे थे. उसी दौरान दोनों ने मुलाकात की. 

सोशल मीडिया पर अपने-अपने क्षेत्र के महारथियों के बीच हुई इस मुलाकात की तस्वीरें और एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में विजय धोनी से हाथ मिलाने के बाद उन्हें विदा करते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

धोनी और विजय का रिश्ता है पुराना 

बता दें कि धोनी काफी पहले से विजय के साथ जुड़े हुए हैं. दरअसल, सुपर स्टार विजय थलापति 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के ब्रांड एंबेसडर थे. विजय के साथ अभिनेत्री नयनतारा भी सीएसके की ब्रांड एंबेसेडर थीं. दोनों को अक्सर सीएसके के मैचों कै दौरान देखा जाता था. 

धोनी को कहा जाता है 'थाला' 

गौरतलब है कि धोनी के चेन्नई के फैंस उन्हें 'थाला' कहकर बुलाते हैं. क्या आप जानते हैं कि थाला का मतलब क्या होता है. अगर नहीं तो आज जान लीजिए. थाला का अर्थ होता है लीडर. इसके अलावा थाला का अर्थ 'विषम परिस्थितियों से लड़ कर सफलता को छूने वाला' या 'वैसा व्यक्ति जो कि अपने सादेपन (Simplicity) के लिए जाना जाता हो' भी होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: दूसरे सेशन का खेल शुरू, जडेजा इतिहास रचने से एक विकेट दूर
LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू, जडेजा इतिहास रचने से एक विकेट दूर
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget