एक्सप्लोरर

MS Dhoni: IPL के अगले सीज़न में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं? सामने आई बेहद अहम जानकारी

Chennai Super Kings: आईपीएल के 16वें सीजन के दौरान धोनी घुटने की तकलीफ से जूझते हुए दिखाई दिए थे. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने सभी मुकाबलों में टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई.

MS Dhoni Likely To Play IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के साथ सभी क्रिकेट प्रेमी यह उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी अगले आईपीएल सीजन में खेलते हुए दिखेंगे. आईपीएल के 16वें सीजन के खत्म होने के बाद अब सीएसके टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है. धोनी पूरे 16वें सीजन में अपने घुटने में तकलीफ होने के बावजूद लगातार खेलते रहे और टीम को 5वीं बार चैंपियन बनाने में भी सफल रहे.

आईपीएल के 16वें सीजन के खत्म होने के ठीक बाद धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी भी कराई, जो पूरी तरह से सफल रहने के बाद अब धोनी के अगले सीजन में खेलने की उम्मीद एकबार फिर से बढ़ गई है. न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार धोनी को अगले सीजन में खेलते हुए देखा जा सकता है.

महेंद्र सिंह धोनी ने भी 5वीं बार खिताब जीतने के बाद कहा था कि वह अगले आईपीएल सीजन में खेलना चाहते हैं. लेकिन यह सभी चीजें उनकी फिटनेस पर भी काफी निर्भर करती हैं. धोनी को लेकर 16वें सीजन के दौरान फैंस का हर जगह उनके लिए समर्थन देखने को मिला था. सर्जरी के बाद अभी धोनी को पूरी तरह से फिट होने में 2 से 3 महीने का समय लगेगा.

CSK टीम के सीईओ ने भी जताई अगले सीजन खेलने की उम्मीद

चेन्नई सुपर किंग्स टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने ईएसपीएन क्रिकइंफो में धोनी को लेकर दिए अपने बयान में कहा कि हमने कभी उनसे इस तरह के सवाल नहीं पूछे कि उन्हें खेलना है या नहीं. यदि वह नहीं खेलना चाहते हैं तो वह सीधे आकर हमसे कह देते. हम जानते हैं कि वह इस सीजन चोट की वजह से काफी ज्यादा तकलीफ में थे. लेकिन टीम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, उनका नेतृत्व और टीम को कैसे फायदा होता है, यह सभी जानते हैं. उस नजरिए से, आपको उसकी सराहना करनी चाहिए.

 

यह भी पढ़ें...

Watch: अपनी फैमली संग हॉलीडे मना रहे हैं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, देखें वायरल वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे, वीडियो वायरल
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget