एक्सप्लोरर

IPL 2019: ब्रावो बोले, 'सुपर किंग्स का हर जगह समर्थन करते हैं धोनी के फैन्स'

IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछले कुछ मैच गंवा बैठे ड्वेन ब्रावो ने टीम से बाहर रहते हुए अपने कप्तान एमएस धोनी की जमकर तारीफ की है.

चोट की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछले कुछ मैच गंवा बैठे ड्वेन ब्रावो ने टीम से बाहर रहते हुए अपने कप्तान एमएस धोनी की जमकर तारीफ की है.

ड्वेन ब्रावो का कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वजह से विपक्षी टीम के मैदान पर होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों में भी चेन्नई के समर्थक मौजूद होते हैं.

ब्रावो ने कहा, "दुनिया का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हमारा कप्तान है और वह सभी को आकर्षित करते हैं. आपको चेन्नई का समर्थक होने की जरूरत नहीं है, बहुत सारे दर्शक सिर्फ धोनी के प्रशंसक हैं. हमें धोनी के टीम का कप्तान होने से यही लाभ हुआ है क्योंकि जब हम अलग-अलग स्टेडियम में खेलते हैं तब भी दर्शक भारी मात्रा में चेन्नई को समर्थन देते हैं. यह दर्शाता है कि उन्हें लोग कितना पसंद करते हैं."

चेन्नई के प्रशंसक खेल को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं और ब्रावो मानते हैं कि दर्शकों के समर्थन से खिलाड़ियों का खेल और निखरकर आता है.

ब्रावो ने कहा, "यह बहुत अच्छा है, चेन्नई में लोग खेल और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं. हर मैच को देखने के लिए दर्शक भारी संख्या में स्टेडियम में आते हैं और आईपीएल की शुरुआत से पहले जब हम ट्रेनिंग करते हैं तब भी स्टैंड दर्शकों से भरे हुए रहते हैं."

आपको बता दें कि पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराने के बाद आज चेन्नई सुपर किंग्स की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलने उतरेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय ओपनर प्रतिका रावल का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू, वार्विकशायर से खेलेंगी
भारतीय ओपनर प्रतिका रावल का काउंटी क्रिकेट में डेब्यू, वार्विकशायर से खेलेंगी
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पहली बार किया यह कारनामा
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पहली बार किया यह कारनामा
जीता हुआ मैच हार गई पाकिस्तान, 120 पर ढेर हुई बाबर आजम एंड टीम
जीता हुआ मैच हार गई पाकिस्तान, 120 पर ढेर हुई बाबर आजम एंड टीम
घर की छत से भारतीय टेस्ट टीम तक का सफर, सारांश जैन का सफर कर देगा भावुक
घर की छत से भारतीय टेस्ट टीम तक का सफर, सारांश जैन का सफर कर देगा भावुक

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget