एक्सप्लोरर

MS Dhoni Birthday: धोनी के छक्के पर झूम उठा था पूरा देश, 28 साल बाद क्रिकेट फैंस को मिली थी असली खुशी

MS Dhoni Birthday: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह आज 40 साल के हो गए हैं. 15 साल के लंबे इंटरनेशनल करियर में धोनी ने क्रिकेट से जुड़ा हुए तमाम बड़े मुकाम हासिल किए.

MS Dhoni Birthday: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक छोटे से शहर से आकर धोनी ने ना सिर्फ क्रिकेट के तमाम बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए बल्कि वह पिछले 16 सालों से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. धोनी की अगुवाई में ही भारतीय क्रिकेट फैंस को तमाम वो खुशियां मिली जो कि और कोई कप्तान देने में कामयाब नहीं हो पाया था. 

इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के करीब सालभर बाद भी फैंस के प्रति धोनी का जादू कम नहीं हुआ है. उसकी वजह भी साफ है. धोनी ने 2007 में टीम की कप्तानी संभालते ही युवा खिलाड़ियों के दम पर पहला टी20 वर्ल्ड कप भारत की झोली में लाकर रख दिया. इसके बाद तो मानो इंडिया के आगे बढ़ने का सिलसिला बस शुरू ही हो गया. अगले साल 2008 में टीम इंडिया पहली बार धोनी की अगुवाई में ही टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बनने में कामयाब हुई.

इंडिया को दी सबसे बड़ी खुशी

लेकिन फैंस को अभी धोनी द्वारा असली खुशी मिलने का इंतजार था. धोनी ने फैंस को वो खुशी अपने खास अंदाज में दी. 2 अप्रैल 2011 को वानखड़े स्टेडियम में धोनी ने जैसे ही कुलशेखरा की गेंद को 6 रन के लिए बाउंड्री के पार भेजा वैसे ही पूरा देश खुशी के मारे झूम उठा. मौका बेहद ही खास था. 28 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार टीम इंडिया दोबारा से वर्ल्ड कप अपने नाम कामयाब हो गई थी. 10 साल गुजर जाने के बाद भी फैंस के मन में उस शॉट से जुड़ी हुई यादें आज तक ताजा हैं. 

धोनी को हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसी विदाई नहीं मिली जिसके वो हकदार थे. 2019 वनडे वर्ल्ड कप में इंडिया को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा. धोनी उस मुकाबले मे रनआउट होकर पवेलियन लौटे और फिर उन्होंने टीम इंडिया की जर्सी दोबारा कभी नहीं पहनी.

अपने ही अंदाज में कहा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा

करीब एक साल तक धोनी की टीम में वापसी के कयास लगते रहे. ऐसा माना जा रहा था कि धोनी 2020 टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर से इंडिया की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे. लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से वर्ल्ड कप ही रद्द हो गया. धोनी ने अपने ही अंदाज में 15 अगस्त 2020 को एक वीडियो संदेश जारी कर इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई के मौके पर धोनी ने उन सभी खिलाड़ियों को याद किया जो टीम में उनके साथी रहे. 

खेल रहे हैं आखिरी पारी

धोनी को आज भी क्रिकेट जगत के सबसे कामयाब कप्तान के तौर पर याद किया जाता है. धोनी की अगुवाई में इंडिया 200 में 110 वनडे जीतने में कामयाब रहा. आईपीएल में भी धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को सबसे पॉपुलर और कामयाब टीम बनाया. 8 बार धोनी की अगुवाई में सीएसके ने फाइनल का सफर तय किया और तीन बार वह विजेता बनने में कामयाब रही.

40 साल की उम्र में भी धोनी का जोश बिल्कुल कम नहीं हुआ है और वह आईपीएल में सीएसके की अगुवाई कर रहे हैं. पिछले साल के निराशाजनक प्रदर्शन से उबरते हुए धोनी ने सीएसके में इस साल नया जोश भर दिया है. धोनी हालांकि इशारा कर चुके हैं कि आईपीएल 14 के बाद वो क्रिकेट के मैदान से पूरी तरह से दूरी बना सकते हैं.

IND vs SL: क्या हार्दिक पांड्या श्रीलंका के खिलाफ करेंगे गेंदबाजी? जानिए बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget