एक्सप्लोरर

MS Dhoni Birthday: BCCI के इस बड़े फैसले से मिला था धोनी को मौका, तोड़ना पड़ा था यह खास नियम

MS Dhoni: भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में 3 आईसीसी ट्रॉफी जितवाने वाले महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां बर्थडे मना रहे हैं. धोनी को टीम इंडिया से अपना डेब्यू 23 साल की उम्र में करने का मौका मिला था.

MS Dhoni 42nd Birthday: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां बर्थडे मना रहे हैं. इस खास दिन पर धोनी को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. भारत ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में भी धोनी की गिनती सफल कप्तानों में की जाती है. इसी कारण पूरे वर्ल्ड में उनके फैंस देखने को मिल जाते हैं.

महेंद्र सिंह धोनी की भारतीय टीम में पहुंचने की राह बिल्कुल भी आसान नहीं था. झारखंड जैसे एक छोटे प्रदेश से आकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का सपना देखना बिल्कुल भी आसान नहीं है. धोनी ने 23 साल की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था, जिसमें वह झारखंड की तरफ से ऐसा करने वाले पहले क्रिकेट खिलाड़ी भी बने थे. इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार धोनी को यहां तक पहुंचाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अपने एक बड़े नियम को तोड़ने का भी फैसला लेना पड़ा था.

BCCI के प्रतिभा अनुसंधान विकास विभाग (TRDW) ने धोनी के खेल को देखने के बाद उनके करियर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका अदा की. धोनी की प्रतिभा को देखते हुए इस प्रोग्राम से जुड़े आयु संबंधी नियम में बीसीसीआई को ढील देनी पड़ी थी. TRDW में किसी खिलाड़ी को शामिल करने के लिए 19 साल की अधिकतम उम्र निर्धारित है, वहीं धोनी को जब इसमें शामिल किया गया तो वह 21 साल के हो चुके थे.

बंगाल टीम के पूर्व कप्तान प्रकाश पोद्दार ने इसके बाद TRDW से आग्रह किया वह धोनी को इसमें शामिल करें, जिसके बाद उस समय BCCI का हिस्सा पूर्व खिलाड़ी ने दलीप वेंगसरकर ने उनके इस रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया था. पोद्दार ने धोनी का खेल देखने के बाद उनको लेकर बात की थी.

धोनी ने 5वें वनडे में दिखाई अपनी प्रतिभा और लगाया जोरदार शतक

23 साल की उम्र में धोनी को भारतीय टीम से खेलने का मौका मिल गया. हालांकि उनके करियर के शुरुआती 4 मैच कुछ खास नहीं रहे थे. इसके बाद 5 अप्रैल 2005 को पाकिस्तान के खिलाफ विशाखापट्टनम के मैदान पर धोनी ने 148 रनों की शानदार पारी खेली और फिर अपने करियर में उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. इसके बाद साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में जब धोनी ने टीम इंडिया को इस फॉर्मेट में विश्व विजेता बनाया तो उनका कद काफी ज्यादा ऊंचा गया और फिर जल्द ही उन्हें वनडे और टेस्ट की कप्तानी करने की भी जिम्मेदारी मिल गई.

 

यह भी पढ़ें...

MS Dhoni Birthday: धोनी के जन्मदिन सहवाग का ट्वीट, बताया 7 नंबर का माही से कितना खास है कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
WTC Final: श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget