एक्सप्लोरर

19 साल पहले MS Dhoni ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड, 183 रन बनाकर श्रीलंका का किया था बुरा हाल

MS Dhoni: एमएस धोनी ने करीब 19 साल पहले श्रीलंका के खिलाफ एक ऐसी शतकीय पारी खेली थी, जिससे उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था.

MS Dhoni 183 runs Cricket on this Day: एमएस धोनी ने साल 2004 में भारत के लिए पहला इंटरनेशनल मैच खेला था. धोनी को उन दिनों लंबे बालों वाले लुक के लिए जाना जाता था और कौन जानता था कि वो भारत के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक बनकर उभरेंगे. 31 अक्टूबर 2005 की वह तारीख धोनी और उनके फैंस शायद कभी नहीं भूल पाएंगे क्योंकि इसी दिन उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली थी.

साल 2005 में श्रीलंका टीम भारत का दौरा कर रही थी. 7 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम पहले दोनों मैच जीत चुकी थी. तीसरी भिड़ंत जयपुर में हुई, जिसमें श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 298 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था. कुमार संगाकारा ने उस मैच में 138 रनों की पारी खेली थी. जवाब में टीम इंडिया ने 23 गेंद शेष रहते मैच जीता और सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली थी.

एमएस धोनी की ऐतिहासिक पारी

इसी मैच में एमएस धोनी ने 183 रन की नाबाद पारी खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में सनसनी मचाई थी. 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने सचिन तेंदुलकर का विकेट जल्दी गंवा दिया था. 2005 में ही धोनी ने भारत के लिए तीसरे क्रम पर बैटिंग करनी शुरू की थी. उन्होंने पहले वीरेंद्र सहवाग के साथ मिलकर 92 रनों की पार्टनरशिप की. उसके बाद राहुल द्रविड़, युवराज सिंह और अन्य बल्लेबाज आते-जाते रहे, लेकिन धोनी ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.

एमएस धोनी ने उस मैच में 145 गेंदों में नाबाद 183 रन बनाए. इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 15 चौके और 10 छक्के भी लगाए. इस पारी के जरिए धोनी ने चेज करते हुए सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था. मगर 2011 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया था. वॉटसन ने बांग्लादेश के खिलाफ 96 गेंदों में 185 रन की पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें:

Rishabh Pant DC: ऋषभ पंत की डिमांड नहीं हुई पूरी, अब KKR के बड़े स्टार को कप्तान बनाएगी दिल्ली कैपिटल्स?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget