RECORD: अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू के बाद से भारत के सफलतम गेंदबाज़ हैं कुलदीप यादव
चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट किए पूरे.
भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन एक बार फिर भारतीय गेंदबाज़ों का जलवा है. टीम इंडिया के गेंदबाज़ों ने मेहमान वेस्टइंडीज़ की टीम को चाय से पहले 197 के स्कोर पर 6 विकेट चटका दिए हैं.
वेस्टइंडीज़ के सबसे ज्यादा बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजने के पीछे टीम इंडिया के सटार कुलदीप यादव का हाथ रहा. जिन्होंने विंडीज़ टीम के छह बल्लेबाज़ों को पवेलियन का रास्ता दिखाया.
तीसरा विकेट चटकाने के साथ ही कुलदीप यादव ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट भी पूरे कर लिए हैं. कुलदीप ने टीम इंडिया के लिए कुल 29 वनडे, 12 टी20 और 5 टेस्ट(5वां टेस्ट अभी खेल रहे हैं) मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने वनडे में 58, टी20 में 24 और टेस्ट में 18 विकेट अपने नाम कर लिए हैं.
इतना ही नहीं टीम इंडिया के लिए कुलदीप के डेब्यू के बाद से वो सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ भी हैं. उन्होंने 46 मैचों में 100 विकेट अपने नाम किए हैं.
वहीं बुमराह ने 47 मैचों में 88 विकेट चटकाए हैं. चहल ने 48 मैचों में 76 विकेट अपने खाते में डाले हैं. वहीं अश्विन ने 23 मैचों में 68 विकेट अपने नाम किए हैं.
भुवनेश्वर ने भी अश्विन जितने ही 68 विकेट, 50 मैचों में चटकाए हैं.















