एक्सप्लोरर

T20 World Cup इतिहास के 5 सबसे कामयाब विकेटकीपर, MS Dhoni किस नंबर पर हैं?

T20 World Cup Facts: टी20 वर्ल्ड कप पहली बार 2007 में खेला गया था. वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 2 जून से हो रहा है. लेकिन क्या आप टी20 वर्ल्ड कप के सबसे कामयाब विकेटकीपर के बारे में जानते हैं?

Most Successful Wicket-Keeper Of T20 WC History: टी20 वर्ल्ड कप का आगाज तकरीबन 17 साल पहले हुआ था. इन 17 सालों में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कई रिकॉर्ड्स बने, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विकेटकीपर के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा कामयाब कौन रहे हैं? दरअसल, आंकड़े बताते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर की फेहरिस्त में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी टॉप पर हैं. टी20 वर्ल्ड कप मैचों में माही ने 21 कैच और 11 स्टम्पिंग समेत 32 विपक्षी बल्लेबाजों को आउट किया है. इस तरह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे कामयाब विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी हैं.

माही के बाद फेहरिस्त में कौन-कौन है?

वहीं, इस फेहरिस्त में महेन्द्र सिंह धोनी के बाद दूसरे पायदान पर पाकिस्तान के कामरान अकमल हैं. इस पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप मैचों में 30 बल्लेबाजों को आउट किया है, जिसमें 18 स्टम्पिंग और 12 कैच शामिल है. माही और कामरान अकमल के बाद तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के दिनेश रामदीन हैं. दिनेश रामदीन ने टी20 वर्ल्ड कप मैचों में विपक्षी टीम के 27 बल्लेबाजों को आउट किया है. जिसमें 18 कैच और 9 स्टम्पिंग शामिल है. इन विकेटकीपरों के बाद श्रीलंका के कुमार संगकारा का नंबर है. कुमार संगकारा ने टी20 वर्ल्ड कप मैचों में 14 स्टम्पिंग और 12 कैच लपके हैं.

टी20 वर्ल्ड कप मैचों में इन विकेटकीपरों का रहा है जलवा...

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपरों की फेहरिस्त में साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक पांचवें नंबर पर काबिज हैं. टी20 वर्ल्ड कप मैचों में क्विंटन डी कॉक ने 22 बल्लेबाजों को आउट किया है. जिसमें इस विकेटकीपर ने 17 कैच पकड़े हैं, जबकि 5 बल्लेबाजों को स्टम्पिंग किया है. दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप में महेन्द्र सिंह धोनी आखिरी बार 2016 में खेले थे. लेकिन यह विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा कैच और स्टम्पिंग के मामले में टॉप पर बना हुआ है.

ये भी पढ़ें-

T20 World Cup Record: 14 साल से कायम है सुरेश रैना का महा रिकॉर्ड, विराट-रोहित, सूर्यकुमार-हार्दिक कोई नहीं कर पाया ऐसा

T20 World Cup 2024: गावस्कर ने द्रविड़ और रोहित को दिया जीत का मंत्र, शिवम दुबे और हार्दिक पर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget