एक्सप्लोरर

The Ashes: एशेज में इन खिलाड़ियों ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-5 में शामिल हैं स्टुअर्ट ब्रॉड

Most Sixes In Ashes: एशेज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम है. स्टोक्स एशेज के 21 मैचों में अब तक 33 छक्के लगा चुके हैं.

Most Sixes In Ashes History: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2023 एशेज सीरीज जारी है. इस सीरीज का इतिहास बेहद पुराना है. इसका आगाज़ 1882-83 में हुआ था. 1882 में ऑस्ट्रेलिया टीम इंग्लैंड दौरे पर गई थी. दोनों के बीच सीरीज़ का पहला मैच ओवल के मैदान पर खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड को शिकस्त झेलनी पड़ी थी. यह पहली बार था, जब इंग्लैंड घरेलू सरज़मीं पर कोई टेस्ट मैच हारी था. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि एशेज सीरीज में किन पांच बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. अगर नहीं तो यहां आपको इसका जवाब मिल जाएगा. 

बेन स्टोक्स ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के 

एशेज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम है.  स्टोक्स एशेज के 21 मैचों में अब तक 33 छक्के लगा चुके हैं. लॉर्ड्स में खेले गए पिछले एशेज की दूसरी पारी में ही स्टोक्स ने 9 छक्के लगा दिए थे. 

इस रिकॉर्ड लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी इंग्लैंड के ही बल्लेबाज़ हैं. वहीं अगर टॉप-5 की बात करें तो उनमें से तीन बल्लेबाज इंग्लैंड के हैं. हैरानी की बात तो यह है कि एशेज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड हैडिन के साथ इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं. दोनों ने एशेज़ में 17-17 छक्के जड़े हैं. 

एशेज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज़

1- बेन स्टोक्स- 33 छक्के

2- केविन पीटरसन- 24 छक्के 

3- इयान बॉथम- 20 छक्के 

4- स्टीव स्मिथ- 19 छक्के 

5- स्टुअर्ट ब्रॉड/ब्रैड हैडिन- 17 छक्के 

2-0 से आगे है ऑस्ट्रेलियाई टीम

2023 एशेज सीरीज की बात की जाए तो मेहमान टीम 2-0 से आगे है. ऑस्ट्रेलिया ने एजबेस्टन में खेला गया पहला टेस्ट 2 विकेट से जीता था. वहीं लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 43 रनों से जीत दर्ज की. हालांकि, दोनों ही मैच बेहद रोमांचक रहे. 

यह भी पढ़ें...

ENG vs AUS: 'यह खेल भावना के विपरीत....',बेयरस्टो के रन आउट विवाद में ब्रिटिश पीएम के निशाने पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget