एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 'तुम लोग भी चोकर्स हो', पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने बताया कैसे करें कोहली की स्लेजिंग

Monty Panesar: इंग्लैंड को साल 2013 में भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज जीताने वाले मोंटी पानेसर का कहना है कि इंग्लिश खिलाड़ियों को आगामी टेस्ट सीरीज में विराट कोहली की खूब स्लेजिंग करनी चाहिए.

IND vs ENG Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे दोनों पक्षों की ओर से टिप्पणियां थोड़ी तीखी होती जा रही हैं. ताजा नाम इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पानेसर का है. उन्होंने विराट कोहली के लिए कुछ बातें कही हैं. इस पूर्व स्पिनर ने कहा है कि इंग्लैंड को भारत दौरे पर विराट कोहली को स्लेजिंग के जाल में फंसाना चाहिए.

इंडिया डॉट कॉम के साथ बातचीत करते हुए मोंटी पानेसर ने कहा, 'विरोट कोहली के अहंकार के साथ खेलिए और उन्हें मनोवैज्ञानिक तौर पर फंसा लीजिए. इंग्लिश खिलाड़ियों को उन्हें चोकर्स कहना चाहिए. इंग्लैंड को इसी तरह विराट की स्लेजिंग करनी होगी क्योंकि स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप जीते हैं जबकि कोहली भारत के लिए ऐसा नहीं कर पाए हैं. तो ऐसी बातें उन्हें मानसिक तौर पर पिंच करेगी.'

मोंटी पानेसर ने यह भी कहा कि जेम्स एंडरसन इस बार भी विराट कोहली को टिकने नहीं देंगे. 2014 की टेस्ट सीरीज में एंडरसन ने कोहली को चार बार पवेलियन भेजा था. पानेसर कहते हैं, 'मुझे लगता है कि वह जेम्स एंडरसन होंगे जो कोहली को परेशान करेंगे. मुझे लगता है कि उनकी रिवर्स स्विंग गेंदें कोहली का विकेट ले जाएंगी.' हालांकि एंडरसन अब तक विराट कोहली को भारतीय मैदानों पर एक बार भी आउट नहीं कर पाए हैं.

मोंटी पानेसर ने इंग्लैंड की जीत में निभाई थी अहम भूमिका
साल 2013 में इंग्लैंड ने भारतीय मैदानों पर टेस्ट सीरीज जीती थी. तब मोंटी पानेसर ने अहम भूमिका निभाई थी. वह उस सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इंग्लिश बॉलर रहे थे. इस सीरीज के बाद से भारतीय टीम ने घर में कोई टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG: इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के लिए दक्षिण अफ्रीका से आई सलाह, एलन डोनाल्ड ने बताया कैसे करें भारतीय पिचों पर गेंदबाजी

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget