एक्सप्लोरर

IND vs SL: फाइनल मुकाबले में सिराज ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा

Mohammed Siraj, IND vs SL: 2023 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने इतिहास रच दिया. श्रीलंका के खिलाफ सिराज ने सिर्फ 16 गेंदों में ही पांच विकेट ले डाले.

Mohammed Siraj, India vs Sri Lanka Final: 2023 एशिया कप के फाइनल में मोहम्मद सिराज ने इतिहास रच दिया. सिराज ने अपनी घातक गेंदबाजी से अकेले श्रीलंकाई बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया. सिराज ने सिर्फ 16 गेंदों में पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया. इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार ऐसा हुआ है. 

सिराज ने वनडे में पहली बार लिए पांच विकेट 

श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने कमाल कर दिया. वनडे क्रिकेट में पहली बार सिराज ने पांच विकेट हासिल किए. फाइनल में सिराज अब तक पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा और दसुन शनाका को पवेलयिन भेज चुके हैं. खबर लिखे जाने तक सिराज ने सात ओवर में एक मेडन के साथ 21 रन देकर 6 विकेट लिए हैं. 

इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा 

श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में सिराज ने इतिहास रच दिया. सिराज ने सिर्फ 16 गेंदों में ही पांच विकेट ले डाले. इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार ऐसा हुआ है. इससे पहले श्रीलंका के पूर्व महान तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ 16 गेंदों में पांच विकेट चटकाए थे. अब सिराज ने वास के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. इस तरह सिराज सबसे तेज पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. 

एक ओवर में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने सिराज 

श्रीलंका के खिलाफ एक ओवर में चार विकेट लेकर सिराज ने इतिहास रच दिया है. वह वनडे क्रिकेट में एक ओवर में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. वहीं ऐसा करने वाले वह विश्व के दूसरे गेंदबाज हैं. उनसे पहले सिर्फ श्रीलंका के पूर्व महान दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ही वनडे में एक ओवर में चार विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं. 

यह भी पढ़ें-

IND vs SL: फाइनल मुकाबले में सिराज ने बरपाया कहर, सिर्फ 16 गेंद में खोला पंजा; एक ओवर में झटके 4 विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget