एक्सप्लोरर

मोहम्मद शमी ने कहा 'मुझे बदनाम करने की साज़िश', हसीनजहां का फेसबुक अकाउंट हुआ डिलीट

अपनी तेज़ रफ्तार गेंदबाज़ी से भारतीय क्रिकेट की अहम कड़ी बने मोहम्मद शमी अपने शादीशुदा जीवन को उस मजबूती से नहीं चला सके. टीम इंडिया के इस तेज़ गेंदबाज़ को लेकर उनकी पत्नी हसीनज़हां ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए अहम खुलासे किए और मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया.

नई दिल्ली: टीम इंडिया के क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीनजहां ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर एक के बाद एक कई अहम पोस्ट शेयर कर शमी पर गैर-महिलाओं के साथ रिश्तें रखने के आरोप लगाए हैं. जिसके तुरंत बाद अब मोहम्मद शमी अब अपने जवाब के साथ सामने आए हैं और उन्होंने इसे खुद को बदनाम करने की साज़िश बताया है.

शमी की पत्नी ने मंगलवार सुबह नौ बजे से लेकर एक बजे की बीच इस मामले से जुड़े हुए करीब ग्यारह पोस्ट शेयर और रीशेयर किए हैं. जिनमें उन्होंने शमी के गैर-महिलाओं के साथ वट्सऐप मैसेज़िस को सार्वजनिक किया था.

इसके जवाब में अब खुद मोहम्मद शमी सामने आ गए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा, 'हाय, मैं मोहम्मद शमी हूं. ये जितनी भी न्यूज़ हमारी पर्सनल लाइफ के बारे में चल रही हैं ये सब सरासर झूठ है, ये कोई बहुत बड़ी साजिश है और ये मुझे बदनाम करने और मेरा गेम खराब करने की कोशिश की जा रही है.' 

हालांकि इस ट्वीट में शमी के जवाब देने का अंदाज़ और ट्वीट करने का नज़रिया कुछ अलग लग रहा है. इस ट्वीट को देखकर लग रहा है जैसे ये ट्वीट किसी और शख्स ने किया है. क्योंकि शमी के पिछले कुछ ट्वीट्स देखने पर भी ट्वीट की भाषा शमी की नहीं लगती.

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीनजहां ने इससे पहले कई गंभीर आरोप लगाते हुए कई पोस्ट शेयर किए थे. जिनमें कुछ पोस्ट उन्होंने अभी चंद मिनट पहले अपने सोशल मीडिया पेज से डिलीट कर दिए थे. इसके साथ ही चंद मिनट में एक ऐसी घटना हुई है जिससे ये मामला और अधिक पेचीदा हो गया है. मोहम्मद शमी की पत्नी हसीनजहां अपने जिस अकाउंट से ये सभी पोस्ट डाल रही थी. वो अचानक से डिलीट हो गया है. इससे इस मामले में और भी कई सवाल उठते नज़र आ रहे हैं.

हसीनजहां ने किए क्या-क्या खुलासे?
हसीन ने जो मैसेजेज किए इन सभी मैसेज़ेज में महिलाओं की तस्वीरें और अश्लील बातें हैं. हालांकि इनमें से किसी भी पोस्ट में शमी के नाम की पहचान नहीं होती दिख रही है. लेकिन उनकी पत्नी ने एबीपी के सहयोगी चैनल आनंदा के रिपोर्टर राजर्षी दत्ता गुप्ता से बात की और साफ किया कि ये फेसबुक अकाउंट उन्हीं का है और शमी फिलहाल धर्मशाला में है.

पोस्ट में किसका है ज़िक्र?
शमी की पत्नी हसीनजहां ने इस पोस्ट के अंदर नागपुर और पाकिस्तान से जुड़ी हुई महिलाओं का ज़िक्र किया है. एक महिला पाकिस्तान के कराची की रहने वाली बताई जा रही हैं. इन पोस्ट्स के अंदर उन महिलाओं के साफतौर पर नाम भी बताए गए हैं. वहीं दो ओर महिलाओं का भी इस पोस्ट में ज़िक्र है. जिनमें से एक महिला के साथ खुद शमी खड़े भी नज़र आ रहे हैं. जो कि सांबा की रहने वाली है. 

हसीनजहां ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में शमी पर लगाए गंभीर आरोप:
हसीनजहां ने मोहम्मद शमी और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शमी ने उनका शारीरिक और मानसिक तौर पर लगातार शोषण किया है. हसीनजहां ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद भी शमी ने उनके साथ मारपीट की.

इसके साथ ही उन्होंने शमी और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके परिवार ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रखी है.

वहीं फेसबुक पोस्ट पर शेयर किए गए अपने पोस्ट के बारे में हसीनजहां ने कहा कि शमी बहुत सी महिलाओं के साथ गंदी और अश्लील बातचीत करता है. उन्होंने कहा कि जब उन्हें शमी का फोन मिला तो वो लॉक्ड था. लेकिन डिफरेन्ट पेटर्न का इस्तेमाल करने पर फोन एक पैटर्न से खुल गया. इस तहर से हसीनजहां को इस पूरे मामले के बारे में पता चला और वो शमी की सभी कॉल डिटेल्स और स्क्रीनशॉट्स हासिल कर पाईं. साथ ही उन्होंने बताया कि जैसे ही शमी को अपना फोन गायब हुआ मिला तो वो बुरी तरह से भड़क उठे.

हसीनजहां ने कहा कि अब उनपर ये भी दबाव बनाया जा रहा है कि वो इन सभी पोस्ट्स को अपने फेसबुक वॉल से हटा दें.

हसीनजहां की जु़बानी '8 जनवरी' की कहानी?
हसीनजहां ने कहा, 'यूपी में मेरे साथ मारपीट की जाती थी. मानसिक और शारीरिक तौर पर मुझे प्रताड़ित किया जाता था. मोहम्मद शमी का पूरा परिवार मुझे हर वक्त गाली देता था. सुबह सूरज उगने से लेकर रात होने तक पूरा परिवार मुझे प्रताड़ित करता था. रात में 2-3 बजे तक यह सिलसिला चलता था.'

इतना ही नहीं इस घटना के बाद उन्होंने जाधवपुर थाने में हिंसा की जानकारी दी थी. हालांकि तब हसीनजहां ये नहीं चाहती थी कि परिवार के खिलाफ कोई कार्रवाई हो. शायद शमी का परिवार मेरी हत्या भी कर देता और उन्होंने मुझे मारने की कोशिश भी की थी.

हसीनजहां ने कहा कि उन्होंने इस पूरे मामले में पुलिस से अभी तक कोई शिकायत नहीं की है, लेकिन 8 जनवरी को उनके साथ यूपी में घरेलू हिंसा हुई. इसके बाद वो कोलकाता आईं तो उन्होंने लोकल थाने में यह जानकारी दी थी. हालांकि अब हसीनजहां कानूनी कार्रवाई करने के बारे में विचार कर रही हैं.

इस पोस्ट और मोहम्मद शमी की पत्नी हसीनज़हां के बयान से साफ ज़ाहिर होता है कि शमी व हसीनज़हां के बीच मनमुटाव है. लोगों ने इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट भी किए. लोगों ने यहां तक कहा है कि क्रिकेटर का पारिवारिक जीवन ठीक नहीं चल रहा है. बता दें कि पूर्व में भी मोहम्मद शमी व उनकी पत्नी की पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रह चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
Watch: PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
PM मोदी से तारीफ सुनते ही खिलखिला उठे वैभव सूर्यवंशी, रिएक्शन का वीडियो वायरल
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget