एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: मोहम्मद शमी बन सकते हैं टीम इंडिया का हिस्सा, सामने आई बेहद अहम जानकारी

T20 World Cup 2022: शमी को वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह नहीं मिली है. लेकिन शमी के पास अभी भी टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप खेलने का मौका है.

T20 World Cup 2022: अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान पहले ही हो चुका है. हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं पाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के नाम को लेकर है. शमी के नहीं चुने जाने से निराश फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. शमी के पास अभी भी वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाने का मौका है.

दरअसल दो स्थितियां ऐसी हैं जिनके जरिए मोहम्मद शमी को टी20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिल सकता है. एशिया कप में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद शमी को टीम इंडिया में शामिल करने की मांग हो रही थी. इस मांग का असर यह हुआ कि मोहम्मद शमी को टी20 वर्ल्ड कप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में जगह दी गई. 

बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया था कि मुख्य टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी भी ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे. अब अगर वर्ल्ड कप से पहले या वर्ल्ड कप के दौरान कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है तो बीसीसीआई रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में से रिप्लेसमेंट का एलान कर सकता है. ऐसी स्थिति में शमी के वर्ल्ड कप खेलने की संभावना बढ़ जाती है.

ऐसे बन सकता है शमी के लिए मौका

इसके अलावा बीसीसीआई के पास 10 अक्टूबर तक टीम में बदलाव करने का मौका है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों को अपनी फाइनल लिस्ट 10 अक्टूबर तक आईसीसी को भेजनी है. हालांकि अब किसी भी बदलाव के लिए बीसीसीआई को आईसीसी के डायरेक्टर की परमिशन लेनी होगी. 

बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी को वर्ल्ड कप से पहले अपने आप को साबित करने का मौका भी दिया है. शमी को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई थी. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से वो कोविड पॉजिटिव होने की वजह से बाहर हो गए. शमी की वापसी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में तय मानी जा रही है.

बीसीसीआई की AGM 18 अक्टूबर को होगी, दांव पर लगी है सौरव गांगुली की किस्मत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
WTC फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान? जानें पॉइंट्स टेबल में कहां भारत
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
EXCLUSIVE: 'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा
'इंग्लैंड-आयरलैंड से हार पर टीम मैनेजमेंट से जवाब मांगे BCCI', मोहम्मद कैफ ने क्या कहा

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget