एक्सप्लोरर

Mohammed Shami: शमी की फिटनेस पर बहुत बड़ा अपडेट, ऑस्ट्रेलिया जाने की उम्मीदों को झटका? रिपोर्ट में हैरतअंगेज खुलासा

Mohammed Shami Return: मोहम्मद शमी बुधवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में बंगाल बनाम बड़ौदा मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

Mohammed Shami Fitness Update: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बुधवार को सबकी नजरें बंगाल बनाम बड़ौदा मैच पर टिकी होंगी. इसी मैच में मोहम्मद शमी खेलते हुए नजर आएंगे, जिन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजे जाने की अटकलें हैं. शमी ने हाल ही में बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में फिटनेस टेस्ट कराया था. इस फिटनेस टेस्ट के संबंध में बताया गया है कि शमी को टीम इंडिया में वापसी के लिए अभी अधिक इंतजार करना पड़ सकता है. बताते चलें कि कप्तान रोहित शर्मा ने भी शमी को लेकर चिंता व्यक्त की थी.

द इंडियन एक्स्प्रेस अनुसार मोहम्मद शमी हाल ही में फिटनेस टेस्ट से गुजरे हैं. इस बीच क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) की ओर से आ रही सलाह बताती है कि शमी कम से कम अभी तो ऑस्ट्रेलिया रवाना नहीं होने वाले हैं. इस रिपोर्ट अनुसार BCCI को अब भी चिंता है कि शायद शमी लंबे स्पेल डालने में अभी असमर्थ हैं. इसलिए मेडिकल टीम ने निरंतर इस तेज गेंदबाज पर नजर बनाई हुई है और बेंगलुरु में प्रत्येक दिन उनकी फिटनेस पर अपडेट लिया जा रहा है.

रोहित शर्मा भी दे चुके हैं ब्यान

याद दिला दें कि एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में भारतीय टीम गेंदबाजी में फिसड्डी साबित हुई थी. बैटिंग पहले ही संघर्ष कर रही है, अब गेंदबाजी के भी ना चलने से भारत को 10 विकेट की हार झेलनी पड़ी. एडिलेड टेस्ट समाप्त होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा का कहना था कि मोहम्मद शमी के लिए वापसी के दरवाजे खुले हुए हैं, लेकिन उनके घुटने में फिर से सूजन आ गई है. कप्तान ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि ऐसे में शमी के लिए लंबे स्पेल फेंक पाना आसान नहीं होगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि टीम मैनेजमेंट जल्दबाजी करके शमी के स्वास्थ्य को और ज्यादा खराब हालत में नहीं लाना चाहता.

यह भी पढ़ें:

SA vs PAK: डेविड मिलर की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका ने अपने घर बुलाकर पाक टीम को बुरी तरह धोया

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज से शुरू दलीप ट्रॉफी का फाइनल, देखें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
आज से शुरू दलीप ट्रॉफी का फाइनल, देखें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
पाकिस्तान को रौंदने के बाद हरमनप्रीत कौर ने दिया ऐसा बयान, पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची
पाकिस्तान को रौंदने के बाद हरमनप्रीत कौर ने दिया ऐसा बयान, पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची
टीम इंडिया ने पाकिस्तान की खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ, 8 मैचों से सिलसिला जारी
टीम इंडिया ने पाकिस्तान की खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ, 8 मैचों से सिलसिला जारी
भारत ने 15वीं बार बजाई पाकिस्तान की बैंड, इस दफा 8.4 ओवर में जीता मैच
भारत ने 15वीं बार बजाई पाकिस्तान की बैंड, इस दफा 8.4 ओवर में जीता मैच

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'13 साल में बदल गया भारत', SRCC में PM मोदी के भाषण पर बोले राघव चड्ढा
'13 साल में बदल गया भारत', SRCC में PM मोदी के भाषण पर बोले राघव चड्ढा
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
आज से शुरू दलीप ट्रॉफी का फाइनल, देखें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
आज से शुरू दलीप ट्रॉफी का फाइनल, देखें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
'सुप्रीम कोर्ट जाएंगे...', सहारनपुर मस्जिद मामले पर बोले इमरान मसूद
'सुप्रीम कोर्ट जाएंगे...', सहारनपुर मस्जिद मामले पर बोले इमरान मसूद
Roti Dough: आटा गूंथकर फ्रिज में रखते हैं, कितने घंटे बाद तक इस्तेमाल करना सही?
आटा गूंथकर फ्रिज में रखते हैं, कितने घंटे बाद तक इस्तेमाल करना सही?
घर के बगीचे में उगा सकते हैं नाशपाती, जान लें तरीका
घर के बगीचे में उगा सकते हैं नाशपाती, जान लें तरीका
Embed widget