एक्सप्लोरर

पत्नी हसीन के आरोपों पर नरम पड़े शमी, मामला सुलझाने के लिए कोलकाता जाने को तैयार

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहा बड़ा विवाद अब शांत होता दिख रहा है. हर नए दिन हसीन के नये खुलासो के बाद भी मोहम्मद शमी अपनी पत्नी के साथ सुलह करना चाहते हैं.

नई दिल्ली/कोलकाता: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहा बड़ा विवाद अब शांत होता दिख रहा है. हर नए दिन हसीन के नये खुलासो के बाद भी मोहम्मद शमी अपनी पत्नी के साथ सुलह करना चाहते हैं. बीते दिन एबीपी न्यूज़ पर अपनी पत्नी और बेटी के साथ फिर से मिलने की बात के बाद आज एक बार फिर से शमी ने इस मुद्दे को सुलझाने की बात कही है.

हसीन जहां ने आज सुबह प्रेस कॉंफ्रेंस कर ये कहा था कि शमी अब भी चाहते हैं कि घर बचे तो वो भी सहयोग करने के लिए तैयार हो सकती हैं.

इसके बाद मोहम्मद शमी ने मीडिया के सामने आकर कहा कि 'अगर ये मुद्दा बातचीत से हल हो जाए, तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता. आपसी तालमेल से इस मुद्दे को सुलझाना ही हम दोनों और हमारी बेटी के लिए सही रहेगा. मुझे इसके लिए कोलकाता जाना पडेगा तो मैं इसके लिए भी तैयार हूं और मुझे हसीन जहां कहीं भी बुलाएंगी तो मैं बातचीत करने के लिए वहां मौजूद हो जाऊंगा.' 

शमी के इस बयान से ये भी साफ ज़ाहिर होता है कि शमी अब इस मामले में थोड़ा झुकते हुए दिख रहे हैं और वो अपनी पत्नी के साथ फिर से एक होना चाहते हैं.

इससे पहले हसीन जहां आज मीडिया के सामने आई और कहा, 'मोहम्मद शमी अपना फोन खोने के डर की वजह से मुझसे अच्छा बर्ताव कर रहे थे.' ये तमाम बातें हसीन ने सोशल मीडिया पर शमी के साथ होली और अन्य पलों की तस्वीरें साझा होने के बारे में कहीं. 

पत्नी हसीन जहां का नया हमला, 'मोबाइल खो जाने के बाद बदल गया शमी का बर्ताव'

साथ ही हसीन ने ये भी कहा कि 'जब मुझे बीएमडबल्यू कार से मोबाइल मिला तो मैंने बातचीत के जरिए शमी को समझाया कि वो ये सब सुलझाए और हम फिर से अच्छी ज़िंदगी जी सकें लेकिन वो नहीं समझे. जिसके बाद मजबूरी में मैंने वो तमाम पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किए.'

हसीन जहां ने ये भी बताया कि वो पिछले 4 साल से शमी को समझाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन वो नहीं समझे.' हसीन जहां बोलीं कि इत्तेफाक से ये फोन बीएमडबल्यू कार से उनके हाथ लग गया. लेकिन अगर उनके हाथ ये फोन नहीं लगता तो अब तक शमी उन्हें तलाक का नोटिस भेज चुके होते. 

परचूनवाले की 'बेगम' से भारतीय क्रिकेटर की 'वाइफ' बनने तक हसीन जहां का पूरा सफर

इसके साथ ही सुलह के सवाल पर हसीन ने थोड़ा नरम रूख दिखाया, उन्होंने कहा कि अगर शमी घर बचाना चाहते हैं तो वो सुलह के बारे में सोच सकती हैं. लेकिन अब अगर वो सुलह की बात करें तो वहीं गलत साबित होंगी.

इससे पहले बीते दिन एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत के दौरान शमी ने कहा था कि उन्हें अब भी सबकुछ ठीक होने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget