एक्सप्लोरर

शमी फिट होते हैं तो वह चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए प्राथमिक विकल्प: सौरव गांगुली


शमी फिट होते हैं तो वह चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए प्राथमिक विकल्प: सौरव गांगुली

कोलकाता: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को कहा कि अगर बंगाल के गेंदबाज़ मोहम्मद शमी फिट होते हैं तो वह आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की प्राथमिकता हैं. गांगुली ने अपने इस बयान के पीछे शमी के आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ किए गए प्रदर्शन का हवाला दिया है.


गांगुली ने कोलकाता नाइट राइडर्स और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मैच से इतर कहा, "शमी ने कल के मैच में शानदार प्रदर्शन किया. जिस गेंद पर डेविड वॉर्नर आउट हुए वह शानदार थी."


उन्होंने कहा, "अगर वह फिट होते हैं तो टीम की प्राथमिकता हैं. उनको लेकर कोई संशय नहीं है."


दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए शमी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वॉर्नर और केन विलियमसन के दो अहम विकेट लिए थे और चार ओवरों में 36 रन दिए थे. उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था.


गांगुली ने कहा कि भारत के चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने पर संशय है लेकिन अगर भारतीय टीम हिस्सा लेती है तो नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर को सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर चुना जाना चाहिए.


गांगुली ने कहा, "गंभीर शानदार फॉर्म में हैं, इसलिए उन्हें बाहर रखना अच्छा नहीं होगा. इस समय लोकेश राहुल भी चयन के लिए मौजूद नहीं हैं."


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस आईपीएल में खराब प्रदर्शन पर गांगुली ने कहा, "उन्होंने शुरुआत में ही लय खो दी थी. इसके बाद खेल के इस प्रारूप में वापसी करना मुश्किल होता है. आपके पास ज्यादा समय नहीं होता."


उन्होंने कहा, "उनके कुछ मुख्य खिलाड़ी विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में नहीं खेले थे. टीम में बड़े नामों का होना हमेशा इस बात की गांरटी नहीं देता कि आप अच्छा करेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: दूसरे सेशन का खेल शुरू, जडेजा इतिहास रचने से एक विकेट दूर
LIVE: दूसरे सेशन का खेल शुरू, जडेजा इतिहास रचने से एक विकेट दूर
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
कप्तान विराट कोहली के 3 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ पाना लगभग नामुमकिन
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget