एक्सप्लोरर

Mohammed Azharuddeen profile: 18 मैचों में 'फ्लॉप', टीम से सस्पेंड और अब 37 गेंदों पर ठोक दी शतक, जानिए कौन हैं मोहम्मद अजहरुद्दीन

अजहरुद्दीन ने अपनी पारी में 11 छक्के और नौ चौके लगाए. उन्होंने 37 गेंदों में शतक जमाया. यह टी-20 में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया तीसरा सबसे तेज शतक है. उनसे पहले ऋषभ पंत और रोहित शर्मा, अजहरुद्दीन से तेज शतक जमा चुके हैं.

केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने इस समय खेली जा रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ 37 गेंदों पर शतक जमाने वाले अपने बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन को सम्मानित करने का फैसला किया है. इस युवा बल्लेबाज ने नाबाद 137 रन बनाए थे. उन्हें 1,37,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. केसीए के सचिव श्रीजीत वी नायर ने बताया, "केरल क्रिकेट के लिए यह शानदार पल है। हमने मोहम्मद अजहरुद्दीन के शानदार प्रदर्शन को सम्मानित करने का फैसला किया है और हम तत्काल प्रभाव से उन्हें प्रति रन 1000 रुपये यानि कुल 1,37,000 रुपये देंगे."

अजहरुद्दीन ने अपनी पारी में 11 छक्के और नौ चौके लगाए. उन्होंने 37 गेंदों में शतक जमाया। यह टी-20 में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया तीसरा सबसे तेज शतक है. उनसे पहले ऋषभ पंत और रोहित शर्मा, अजहरुद्दीन से तेज शतक जमा चुके हैं.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यह केरल के बल्लेबाज द्वारा लगाया गया पहला शतक है. भारतीय महिला टीम के पूर्व फील्डिंग कोच और सनराइजर्स हैदराबाद के फील्डिंग कोच ने बीजू जॉर्ज ने कहा, "यह केसीए द्वारा लिया गया शानदार कदम है. इस समय अजहरुद्दीन के कोच बिजूमोन, मजार मोइदू और फिलिप को याद किया जाना चाहिए."

कौन हैं मोहम्मद अजहरुद्दीन 

मोहम्मद अजहरुद्दीन का जन्म 22 मार्च, 1994 को केरल के थालांगारा में हुआ था. अजहरुद्दीन का नाम भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम पर ही रखा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजहरुद्दीन के माता-पिता उनका नाम कुछ और रखना चाहते थे लेकिन उनके बड़े भाई कप्तान अजहरुद्दीन के फैन थे और इसीलिए उन्होंने अपने छोटे भाई का नाम इस पूर्व कप्तान के नाम पर रख दिया.

आपको बता दें कि मोहम्मद अजहरुद्दीन ने केरल के लिए खेले पिछले 18 टी20 मैचों में फ्लॉप रहे. अजहरुद्दीन ने 18 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया था लेकिन 19वीं पारी में इस बल्लेबाज ने मुंबई के खिलाफ शतक ठोक दिया जो कि उनके टी20 करियर का पहला शतक है.

उन्होंने 2015 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था लेकिन उनका प्रदर्शन औसत ही रहा. साल 2018 में अजहरुद्दीन उस वक्त विवादों में आए जब उनके केरल के कप्तान सचिन बेबी के साथ मतभेद हो गए थे और उन्हें 3 मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget