एक्सप्लोरर

Watch: रिजवान ने बाबर आजम पर फेंका बैट और फिर..., खुले मैदान में हुई घटना; वीडियो वायरल

PAK vs BAN 1st Test: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट मैच में देखिए कैसे मोहम्मद रिजवान ने बल्ला फेंका है. उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है.

Mohammad Rizwan Throws Bat at Babar Azam: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी में खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान के पहले 3 विकेट महज 16 रन पर गिर गए थे, लेकिन यहां से पांचवें विकेट के लिए सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान ने 261 रन की बेहतरीन साझेदारी की. पाकिस्तान ने 448 रन पर पारी घोषित की और रिजवान 171 रन बनाकर नाबाद लौटे. जब रिजवान पवेलियन वापस लौट रहे थे तब उन्होंने बाबर आजम की ओर बल्ला फेंक दिया था.

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मोहम्मद रिजवान 171 रन की पारी खेलकर वापस पवेलियन लौट रहे हैं. बाउंड्री के पास बाबर आजम खड़े हैं और तभी रिजवान ने बल्ला हवा में उछाल कर बाबर की ओर फेंक दिया. दोनों आपस में मस्ती करते दिखे, वहीं टीम के अन्य खिलाड़ी रिजवान की शानदार पारी के सम्मान में तालियां बजाते दिखे. बता दें कि बाबर इस मैच की पहली पारी में शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे, जिसके कारण उन्हें खूब ट्रोल होना पड़ा था.

क्या है मैच का हाल?

पाकिस्तान ने दूसरे दिन 448 रन के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 171 रन, वहीं सऊद शकील ने 141 रनों की पारी खेली. उनके अलावा सैम अय्यूब ने भी 56 रन की पारी खेलकर महत्वपूर्ण योगदान दिया. जवाब में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने 5 विकेट के नुकसान पर 316 रन बना लिए हैं. मेहमान टीम अब भी 132 रन पीछे है. जिस अंदाज में बांग्लादेश के खिलाड़ी बैटिंग कर रहे हैं, उससे यह मैच ड्रॉ की ओर जाता दिख रहा है.

बता दें कि मुकाबला शुरू होने से पहले पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने भविष्यवाणी कर बताया था कि आखिरी के दिनों में पिच बहुत स्लो हो चुकी होगी. पिच पर काफी घास है और बारिश के कारण भी वाकई में पिच स्लो हो गई है, इसी कारण बांग्लादेशी बल्लेबाजों को रन बनाने में संघर्ष करते देखा गया है.

यह भी पढ़ें:

Vinesh Phogat: कांग्रेस ज्वाइन कर रही हैं विनेश फोगाट? भूपिंदर हूडा ने दिया बहुत बड़ा बयान; जानें क्या कहा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज

वीडियोज

Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget