एक्सप्लोरर

T20I में मोहम्मद रिजवान का जलवा जारी, विराट कोहली का बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ा

PAK Vs ENG: मोहम्मद रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ 68 रन की शानदार पारी खेली. इस पारी के जरिए रिजवान ने विराट कोहली को पछाड़ दिया है.

PAK Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को खेले गए टी20 मुकाबले में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने बेहद ही खास मुकाम हासिल किया. मोहम्मद रिजवान ने इस मुकाबले के जरिए टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरे किए. इसके साथ ही रिजवान ने दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली का बेहद ही खास रिकॉर्ड भी तोड़ा.

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की रैंकिंग में नंबर एक के पायदान पर मौजूद मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के रिकॉर्ड की बराबरी भी की है. रिजवान ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की 52वीं पारी में ही 2000 रन पूरे कर लिए हैं. रिजवान टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेजी से 2000 रन बनाने के मामले में बाबर के बराबर पहुंच गए हैं.

विराट कोहली ने अपने टी20 करियर की 56वीं पारी में 2000 रन पूरे किए थे. लेकिन अब बाबर के बाद रिजवान भी इस मामले में कोहली से आगे पहुंच गए. मंगलवार को केएल राहुल ने भी अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 2000 रन पूरे किए. राहुल ने अपने करियर की 58वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया और वह सबसे तेजी से 2000 रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं. एरोन फिंट ने अपने करियर की 62वीं पारी में 2000 रन पूरे किए थे.

पाकिस्तान के पास है वापसी का मौका

बाबर आजम की बात करें तो उन्होंने पिछले साल अप्रैल में जिम्बाब्वे दौरे पर इस खास मुकाम को हासिल किया था. अब रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ 46 गेंद में 68 रन की पारी खेलकर बाबर आजम के रिकॉर्ड की बराबरी की. रिजवान की पारी हालांकि टीम के काम नहीं आई और इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया.

हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ 7 मैचों की टी20 सीरीज में वापसी करने का मौका है. इंग्लैंड फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 सितंबर को नेशनल कराची स्टेडियम में खेला जाएगा.

Jasprit Bumrah पर नहीं डाला जा रहा ज्यादा दवाब, फिट होने के लिए मिलेगा पूरा समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 वीं बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को चटाई धूल
10 वीं बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को चटाई धूल
नहीं बदलेगी तारीख, 13 सितंबर को ही होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20
नहीं बदलेगी तारीख, 13 सितंबर को ही होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20
W, W... जीरो रन पर 2 विकेट, इंग्लैंड में फिर उछली पाकिस्तान की इज्जत; हार कंफर्म!
W, W... जीरो रन पर 2 विकेट, इंग्लैंड में फिर उछली पाकिस्तान की इज्जत; हार कंफर्म!
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज की हुई छुट्टी
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा एक्शन, इस दिग्गज की हुई छुट्टी

वीडियोज

Sansani: मंच पर डांसर या लेडी डॉन! | Bihar News
Mumbai News | Breaking News: लोकल में हादसा..ट्रेन से नीचे गिरी महिला | Maharashtra
BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
ब्रिक्स सम्मेलन के साझा घोषणापत्र पर मंथन, भारत के लिए बड़ी चुनौती
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
कांग्रेस किसके नेतृत्व में लड़ेगी पंजाब चुनाव? पायलट ने साफ किया रुख
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
'हनुमान अंश' समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद शमी को दिया खास तोहफा, वीडियो आपका भी जीत लेगा दिल
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
पंजाब चुनाव से पहले BJP ने खेला ‘तुरूप का पत्ता’, उतरेंगे नितिन नवीन और शाह
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
लद्दाख वार्ता पर तंज के लिए सोनम वांगचुक ने शेयर किया कॉमेडियन जसपाल भट्टी का Video
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
Embed widget