एक्सप्लोरर

अजहरुद्दीन के बेटे का नाम टीम में आते ही शुरू हो गया विरोध

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असाउद्दीन का चयन गोवा रणजी टीम में किया गया है.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असाउद्दीन का चयन गोवा रणजी टीम में किया गया है. बेटे के चयन के बाद अब पूर्व कप्तान ने बिना किसी फीस के गोवा टीम का सलाहकार बनने की पेशकश की है. गोवा क्रिकेट संघ (जीसीए) के अधिकारी ने यह जानकारी दी.

वहीं, गोवा के लिए अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज शादाब जकाती ने हालांकि असाउद्दीन के टीम में आने की खिलाफत की है.

असाउद्दीन ने अभी तक एक भी रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेला है और ऐसे में उनका चयन जीसीए को बैकफुट पर धकेल रहा है.

जीसीए के सचिव दया पाजी ने आईएएनएस से कहा, "असाउद्दीन उनके बेटे हैं और वह अब टीम का हिस्सा हैं तो अजहरुद्दीन मुफ्त में टीम के सलाहकार होंगे. भारत के पूर्व कप्तान की सलाह मिलना टीम के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है."

उन्होंने हालांकि कहा कि अजहर और संघ के बीच कोई लिखित करार नहीं हुआ है.

पाजी ने कहा, "असाउद्दीन गेस्ट प्लेयर की तरह टीम में जुड़ रहे हैं. हमने उन्हें एक भी पैसा नहीं दिया है. हम पैसों की तंगी से गुजर रहे हैं और इसलिए हमने यह रास्ता चुना."

इससे पहले जकाती ने असाउद्दीन को टीम में शामिल करने के जीसीए के फैसले की आलोचना की है.

जकाती ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "इसलिए क्योंकि वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के बेटे हैं, जो एक महान खिलाड़ी थे. क्या यह उन्हें गोवा की टीम में जगह दिला सकता है."

उन्होंने कहा, "असाउद्दीन की उम्र 28 साल की है और उन्होंने अभी तक एक भी रणजी ट्रॉफी या फर्स्ट क्लास मैच नहीं खेला. वह अपने राज्य के लिए आखिरी मैच 2009 में खेले वो भी एक छोटे से टूर्नामेंट में. उन्होंने उत्तर प्रदेश से खेलने की कोशिश की, उन्होंने कई और राज्यों से खेलने की कोशिश की लेकिन मौका नहीं मिला."

बाएं हाथ के स्पिनर ने कहा, "यह गोवा है आप आओ आपका स्वागत है. गोवा के खिलाड़ियों का क्या ? हम भी संघर्ष कर रहे हैं. हम भी काफी मेहनत कर रहे हैं. हम भी गोवा के लिए खेलना चाहते हैं."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4,4,4,4,4,4... राहुल द्रविड़ के बेटे समित ने काटा गदर, पिता की तरह दिखाया क्लास, जीत गई टीम; देखें वीडियो
4,4,4,4,4,4... राहुल द्रविड़ के बेटे समित ने काटा गदर, पिता की तरह दिखाया क्लास, जीत गई टीम
इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए विराट कोहली फिट, इस दिन होगी धमाकेदार वापसी! नोट कर लें तारीख
इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए विराट कोहली फिट, इस दिन होगी धमाकेदार वापसी! नोट कर लें तारीख
देर रात तक नहीं जागना पड़ेगा, भारत-इंग्लैंड के टी20 मैच की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा दूसरा मैच
देर रात तक नहीं जागना पड़ेगा, भारत-इंग्लैंड के टी20 मैच की टाइमिंग बदली; अब इतने बजे शुरू होगा
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget