एक्सप्लोरर

Mohammad Azharuddin: अफेयर और तलाक के साथ कई वजहों से विवादित रहा करियर, अजहर के लिए आसान नहीं रहा सफर

Mohammad Azharuddin Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन का सफर आसान नहीं रहा है. उन्हें काफी बुरे वक्त से गुजरना पड़ा था.

Mohammad Azharuddin Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपने करियर में कई बार मैच विनिंग परफॉर्मेंस दी. उन्होंने भारत के लिए 300 से ज्यादा वनडे मैच खेले है. वहीं टेस्ट मैचों का सैकड़ा पूरा करने से भी महज एक कदम दूर रह गए थे. अजहर का करियर काफी मुश्किलों भरा रहा. आज वे अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर अजहर के जीवन के कुछ अहम किस्से पढ़िए. 

दरअसल अजहरुद्दीन पर साल 2000 में मैच फिक्सिंग के आरोप में बैन लगा दिया गया था. उन्हें लाइफ टाइम के लिए बैन किया गया था. हालांकि साल 2012 में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने इस लाइफ टाइम बैन को खारिज कर दिया था. लेकिन तब तक उनके पास समय नहीं बचा था और करियर तबाह हो चुका था. क्रिकेट के बाद उन्होंने राजनीति का रुख किया. अजहर 2009 में कांग्रेस के साथ जुड़े और मुरादाबाद लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद तक का सफर तय किया. हालांकि वे 2014 के चुनाव में हार गए थे. 

निजी जिंदगी में भी रहा उतार-चढ़ाव -

अजहर की निजी जिंदगी भी काफी चर्चित रही है. उन्होंने पहली शादी नौरीन से की थी. नौरीन और अजहर की शादी 1987 में हुई थी. लेकिन यह रिश्ता ज्यादा चला नहीं. वे दोनों 1996 में अलग हो गए. अजहर ने इसके बाद संगीता बिजलानी के साथ शादी की. अजहर और संगीता की शादी काफी चर्चा में रही थी. लेकिन यह रिश्ता भी टूट गया. अजहर ने संगीता से शादी के करीब 14 साल बाद तलाक ले लिया. 

दमदार प्रदर्शन ने जीता था फैंस का दिल -

अजहर उस दौर के बेतरीन क्रिकेटर्स में शामिल थे. उन्होंने परफॉर्मेंस के दम पर सभी को फैन बना लिया था. अजहर की कलाइयां अक्सर कमाल कर देती थीं. वे अपनी कलाइयों की मदद से मैच का रुख बदलने का दम रखते थे. वे लेग साइड में फ्लिक शॉट और ऑफ साइड में कट शॉट काफी अच्छा खेल लेते थे. अगर मौका मिलता था तो स्लॉग शॉट भी जड़ देते थे. इसके साथ ही वे कई तरह के शॉट खेलने में माहिर थे. अजहर ने अपने करियर के दौरान 99 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान 6215 रन बनाए. उन्होंने 22 शतक और 21 अर्धशतक लगाए. उन्होंने 334 वनडे मैचों में 9378 रन बनाए. इस दौरान 7 शतक और 58 अर्धशतक लगाए.

यह भी पढ़ें : IPL 2024: चोट की वजह से न्यूजीलैंड टीम से बाहर हुए डेरिल मिशेल, जानें क्यों चेन्नई सुपर किंग्स की बढ़ सकती है टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget