एक्सप्लोरर

मोहम्मद आमिर ने इस बल्लेबाज़ को आउट करना बताया बेहद मुश्किल, कोहली-रोहित को लेकर कही ये बात

पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा को आउट करना फिर भी आसान है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ का विकेट लेना काफी मुश्किल है.

पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ही चर्चा में हैं. दरअसल, आमिर ने सिर्फ 28 साल की उम्र में ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया. आमिर ने टीम मैनेजमेंट से खफा होकर कम उम्र में ही संन्यास लेने का फैसला किया. इस बीच यह खबर भी आई कि वह ब्रिटेन की नागरिकता लेने के फिराक में हैं. हालांकि, इस बार वह अपने एक इंटरव्यू की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. 

अपने एक इंटरव्यू में मोहम्मद आमिर ने कहा है कि रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली और वर्तमान में सीमित ओवरों की क्रिकेट के सबसे शानदार ओपनर रोहित शर्मा को आउट करना आसान है, लेकिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ का विकेट लेना काफी मुश्किल है. 

आमिर ने कोहली और रोहित को लेकर कही ये बात 

आमिर ने कहा, "कोहली और रोहित को गेंदबाजी करना उतना मुश्किल नहीं है. वास्तव में, मुझे रोहित को गेंदबाजी करना आसान लगता है. मुझे लगता है कि मैं उन्हें दोनों तरह से आउट कर सकता हूं. वह बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ इन-स्विंगर गेंदबाजी पर संघर्ष करते हैं. मैं कह सकता हूं कि मुझे विराट को गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल लगता है, क्योंकि वह दबाव की स्थितियों में आनंद लेते हैं. वैसे अगर दोनों की बात की जाए तो मुझे इनके खिलाफ गेंदबाजी करने में कभी मुश्किल नहीं हुई है."

गौरतलब है कि आमिर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित को तीन बार और कोहली को दो बार अपना शिकार बनाया है. 2017 चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में आमिर ने ही रोहित और कोहली को जल्द आउट भारतीय टीम की कमर तोड़ दी थी. 

स्टीव स्मिथ सबसे मुश्किल बल्लेबाज़- आमिर 

वहीं आमिर का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ अपनी अलग तकनीक के कारण गेंदबाजों के लिए सबसे मुश्किल बल्लेबाज हैं. आमिर ने स्मिथ की तकनीक को समझाने से पहले कहा, "मुझे स्टीव स्मिथ को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल लगता है. क्योंकि उनकी तकनीक (समझने के लिए) बहुत मुश्किल है. वह इस तरह के कोण में खड़े होते हैं कि आपको समझ में नहीं आता कि उसे कहां गेंदबाजी करनी है."

ऐसा रहा आमिर का करियर 

आमिर ने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 50 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 119, वनडे में 81 और टी20 इंटरनेशनल में 59 विकेट चटकाए. वनडे में उनके नाम दो अर्धशतक भी हैं. वहीं टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर 48 रन रहा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OMG! 27 छक्के वाली पारी, 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन, ऑस्ट्रेलिया ने मचाया कोहराम
OMG! 27 छक्के वाली पारी, ऑस्ट्रेलिया ने 36 गेंद में ठोक दिए 135 रन
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget