एक्सप्लोरर

स्टार क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया 'संन्यास', पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. उन्होंने 28 साल की उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है.

पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. उन्होंने 28 साल की उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. बता दें कि मोम्मद आमिर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज थे. सर्वाधिक चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे मौजूदा प्रबंधन के अंदर नहीं खेल सकते हैं और अनिश्चितकालीन ब्रेक ले रहे हैं.

आमिर ने पाकिस्तानी चैनल समा के साथ एक वीडियो साक्षात्कार में कहा कि वह कुछ दिनों बाद पाकिस्तान पहुंचेंगे और क्रिकेट छोड़ने के कारणों पर एक विस्तृत नोट जारी करेंगे. फिलहाल यह स्पष्ट है कि वह वर्तमान प्रबंधन के तहत वह खेलना जारी नहीं रख सकते.

बता दें कि मोहम्मद आमिर पर साल 2010 में स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा था जिसके बाद उनके खेलने पर पांच साल तक का प्रतिबंध लगा दिया गया था. बैन के बाद उन्होंने फिर वापसी की और शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम को पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

कैसा रहा है करियर

मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 50 टी20 मैच खेले और इस दौरान उन्होंने कुल मिलाकर 259 विकेट अपने नाम किए. वनडे में 30 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा, जबकि टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 44 रन देकर एक पारी में 6 विकेट झटके. तीनों ही फॉर्मेट में उनका इकॉनमी काफी अच्छा रहा. अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए आमिर काफी मशहूर रहे और बड़े से बड़े बल्लेबाजों को उन्होंने घुटने टेकने पर मजबूर किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget