एक्सप्लोरर

Watch: मोहम्मद आमिर ने 2 साल पहले ही बता दिया था शाहीन अफरीदी का भविष्य, वीडियो देख आप भी खुजाने लगेंगे सिर!

Shaheen Afridi: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के बारे में उनके साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने 2 साल पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी.

Mohammad Amir Prediction On Shaheen Afridi: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) को बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है. सीरीज के पहले मुकाबले में शाहीन का प्रदर्शन खराब रहा था, जिसके चलते उन्हें दूसरे मुकाबले से ड्रॉप कर दिया गया. उन्होंने सिर्फ 2 विकेट झटके थे. शाहीन के इस खराब प्रदर्शन के पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिसमें से एक उनके साथी गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने करीब 2 साल पहले ही बता दी थी. 

अब आमिर की करीब दो साल पुरानी भविष्यवाणी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आमिर ने कहा था कि आप शाहीन को देख लीजिए, वो लगातार खेल रहा है. इससे उन्हें आगे चलकर बहुत फर्क पड़ेगा. आमिर की यह बात अब कहीं ना कहीं सच होती दिख रही है.

आमिर ने अगस्त 2022 में क्रिकेट पाकिस्तान से बात करते हुए कहा था, "आप पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क या हेजलवुड के देखें, वो सीरीज में कभी तीनों फॉर्मेट के पूरे मैच नहीं खेलते हैं. वो अगर टेस्ट खेलते हैं, तो शायद पहले 2 वनडे नहीं खेलेंगे. अगर वह वनडे सीरीज खेलते हैं, तो टी20 सीरीज ड्रॉप करते हैं. वो इस तरह अपने प्लेयर्स को मैनेज करते हैं."

उन्होंने आगे कहा, "शाहीन को देख लें, वो खेलता ही जा रहा है. एक टाइम आएगा, अभी वो यंग है, 23-24 साल का है, लेकिन जब वो 26 क्रॉस करेगा और तीनों फॉर्मेट खेला होगा, तब आप मुझसे पूछना कि आप जो बात कर रहे थे, वो ठीक कर रहे थे."

गौरतलब है कि शाहीन अफरीदी के प्रदर्शन में अब धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है. वह पहले जैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. वह अब तक अपने करियर में 30 टेस्ट, 53 वनडे और 70 टी2 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. उन्होंने 2018 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. वह लगभग अपने डेब्यू से ही तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं. 

 

ये भी पढे़ं...

Sam Curran: सैम कर्रन ने जीता दिल, अस्पताल में फैलाई खुशियां, बच्चों को दी पंजाब किंग्स की जर्सी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
IND Vs SL: श्रीलंका सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी के फिट होने का सलेक्टर्स कर रहे इंतजार
श्रीलंका सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी के फिट होने का सलेक्टर्स कर रहे इंतजार
'रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget