एक्सप्लोरर

मोईन अली बोले, 'श्रीलंकाई चुनौती के लिए हैं पूरी तरह से तैयार'

श्रीलंका के साथ सीरीज़ के लिए इंग्लैंड की टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है, लेकिन सीरीज़ से पहले ही टीम के ऑल-राउंडर मोईन अली ने हुंकार भरी है.

भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज़ में करारी शिकस्त देने के बाद अब इंग्लैंड की टीम एक और एशियाई देश की परीक्षा लेने के लिए तैयार है. इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के साथ सीरीज़ के लिए इस देश में पहुंच गई है.

टेस्ट सीरीज़ के आखिरी दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया की परीक्षा लेने वाले मोईन अली ने हाल ही में कहा कि वो श्रीलंका सीरीज़ के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बतौर ऑफ स्पिनर श्रीलंका में उन्हें अपनी अहमियत का अंदाज़ा है.

पहले भी श्रीलंका दौरा कर चुके अली अब ज्यादा अनुभवी हैं क्योंकि अब वह अपने खेल को पहले से ज्यादा समझने लगे हैं.

क्रिकेट वेबसाइट ने अली के हवाले से लिखा, "उस जगह का दौरा करना हमेशा अच्छा होता है जहां आपको पता हो कि आप एक बड़ा रोल निभा सकते हो. इससे आपको अतिरिक्त आत्मविश्वास मिलता है."

अली ने कहा, "आप अच्छा ही करो इस बात की गांरटी कोई नहीं दे सकता. मेरे पास भारत तथा बाकी जगह खेलने का अनुभव है. आपको शांत रहने की जरूरत होती है. आप ज्यादा दूर के बारे में नहीं सोच सकते."

अली ने यहां जारी अभ्यास मैच में 42 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए.

अली ने कहा, "यह मेरे आत्मविश्वास के लिए अच्छा है कि मैंने उन खिलाड़ियों के विकेट लिए जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर का अनुभव हासिल है. पावरप्ले में उनका विकेट लेना अच्छा था."

इंग्लैंड को यहां टेस्ट से पहले वनडे सीरीज खेलनी है. पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 10 अक्टूबर को खेला जाएगा. इंग्लैंड वनडे रैंकिंग में नंबर-1 टीम है.

सीरीज के बारे में अली ने कहा, "नंबर-1 टीम होने के नाते आप यहां आकर हार के साथ शुरुआत करना नहीं चाहते हो. जो नीति कोच ट्रेवर बेलिस और इयोन मोर्गन ने लागू की है वह यह है कि हमें मैच आसानी से जीतने हैं. एक टीम के तौर पर आप डगमगाना नहीं चाहते हो." 

सीरीज़ से पहले इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 5 अक्टूबर को वार्मअप मैच खेला. जिसमें अली ने 3 अहम विकेट भी चटकाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के बाद गौतम गंभीर के इस्तीफे की मांग, तेज हुई डिमांड; देखें रिएक्शन
धर्मेंद्र प्रधान के बाद गौतम गंभीर के इस्तीफे की मांग, तेज हुई डिमांड; देखें रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
हैरी ब्रूक को नहीं मिलेगी कप्तानी, ये दिग्गज बनेगा इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान
हैरी ब्रूक को नहीं मिलेगी कप्तानी, ये दिग्गज बनेगा इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget