एक्सप्लोरर

Ashes 2023: सिर्फ एशेज के लिए मोईन अली ने वापस ली थी रिटायरमेंट, पांचवें टेस्ट में जीत के बाद बोले- अगर अब स्टोक्स का मैसेज आया तो...

ENG vs AUS: मोईन अली को एशेज 2023 सीरीज से पहले इंग्लैंड टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने इस सीरीज में खेलने के लिए मैसेज किया था. अब मोईन ने फिर से अपने टेस्ट संन्यास का एलान कर दिया है.

Moeen Ali Retires Again From Test Cricket: एशेज 2023 टेस्ट सीरीज का अंत इंग्लैंड टीम आखिरी टेस्ट में शानदार 49 रनों जीत के साथ हुई. इस टेस्ट सीरीज के पहले 2 मुकाबलों को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने नाम किया जबकि तीसरा और 5वां टेस्ट इंग्लैंड की टीम जीतने में कामयाब रही. ओवल में खेले गए सीरीज के आखिरी टेस्ट के खत्म होने के बाद इंग्लैंड टीम के 2 खिलाड़ियों ने संन्यास का एलान किया. इसमें एक नाम तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का शामिल है. वहीं दूसरा नाम स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली का है जो सिर्फ इस सीरीज के लिए अपने टेस्ट रिटायरमेंट से वापस आए थे.

मोईन अली ने साल 2021 में टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया था, लेकिन एशेज 2023 की शुरुआत से पहले उन्हें कप्तान बेन स्टोक्स ने वापसी को लेकर मैसेज किया था. मोईन ने अपने कप्तान की बात को मानते हुए वापसी का फैसला किया था. अब फिर से उन्होंने टेस्ट से संन्यास ले लिया है और कहा कि यदि स्टोक्स उन्हें फिर से वापसी को लेकर मैसेज करेंगे तो वह उसे डिलीट कर देंगे.

ओवल टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद मोईन अली ने दुबारा टेस्ट रिटायरमेंट के फैसले को लेकर कहा कि यह अद्भुत रहा. वापसी करके काफी अच्छा लगा. जब मुझे स्टोक्स का मैसेज आया तो मैं उस समय हैरान हो गया था क्योंकि मुझे नहीं पता था कि लीच इंजर्ड है. मैं जानता था कि मानसिक तौर पर यह आसान नहीं होगा, लेकिन उससे ज्यादा मेरे लिए शारीरिक रूप से कठिन था. यह एक शानदार सीरीज थी, जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा.

अब स्टोक्स ने दुबारा मैसेज किया तो डिलीट कर दूंगा

अपने बयान में मोईन अली ने आगे कहा कि मैने पहले भी नंबर-3 की पोजीशन पर बल्लेबाजी की है. इसलिए यह मेरे लिए काफी अच्छा था. मेरा काम हो गया अब यदि स्टोक्स मुझे दुबारा वापसी को लेकर मैसेज करते हैं, तो मैं उसे डिलीट कर दूंगा. मैने काफी अच्छा समय बिताया, लेकिन मुझे पता है कि मेरे लिए सिर्फ इतना ही है.

मोईन अली ने इस दौरान स्टीव स्मिथ के उस कैच के बारे में भी बात की जो विवाद की नजर से देखा जा रहा है. मोईन ने कहा कि जैसे ही मैने स्टोक्स के हाथों में कैच को जाते देखा तो मुझे लगा कि वह आउट हैं, लेकिन जब मैने देखा वह नीचे गिर गया तो मैं हैरान रह गया. मैने उस समय सोचा कि मैं स्टीव स्मिथ को फिर कभी आउट नहीं कर पाउंगा. ऐसी चीजें टेस्ट क्रिकेट में आपके साथ होती रहती हैं.

 

यह भी पढ़ें...

अपने आखिरी टेस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में कोई नहीं कर पाया ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
IND Vs SL: श्रीलंका सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी के फिट होने का सलेक्टर्स कर रहे इंतजार
श्रीलंका सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान, इस खिलाड़ी के फिट होने का सलेक्टर्स कर रहे इंतजार
'रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget