एक्सप्लोरर

MLC 2023: न्यूयार्क की क्रिकेट टीम को चलाएगी मुंबई इंडियंस, अमेरिकी लीग में लगाया बड़ा दांव

American Cricket League: मुंबई इंडियंस समेत आईपीएल की चार फ्रेंचाइजियों ने अमेरिका में शुरू होने वाली मेजर क्रिकेट लीग में अपनी-अपनी टीम खरीदी है. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

Major League Cricket: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस है. मुंबई इंडियंस टीम की फ्रेंचाइजी अब सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी अपनी टीम बना चुकी है. अमेरिका में एक क्रिकेट लीग शुरू होने जा रही है, जिसका नाम मेजर लीग क्रिकेट है. इस लीग में न्यूयॉर्क की टीम को मुंबई इंडियंस चलाने वाली है. आइए हम आपको इस टूर्नामेंट और मुंबई इंडियंस की नई टीम के बारे में बताते हैं.

दरअसल, यूएसए में शुरू होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट मेजर क्रिकेट लीग में कुल 6 फ्रेंचाइजियों ने भाग लिया है, जिसमें भारत की कुल 4 फ्रेंचाइजियों ने हिस्सा लिया है. इन टीमों में कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शामिल है. इस लीग में सबसे पहले निवेश करने वाली इंडियन फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स थी. केकेआर ने लॉस एंजिलस की टीम पर अपना दांव लगाया है.

आईपीएल की 4 टीमों ने लिया हिस्सा

इसी तरह से दिल्ली की टीम सिएटल फ्रेंचाइजी की टीम को चलाने वाली है. वहीं, इस लीग में तीसरे इंडियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने अमेरिका के स्थानीय निवेशकों के साथ मिलकर इलास फ्रेंचाइजी में निवेश किया है. इनके अलावा आईपीएल की चौथी टीम मुंबई इंडियंस है. 

मुंबई इंडियंस ने न्यूयॉर्क टीम पर दांव लगाया है, जुलाई से शुरू होने वाले इस नए क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलती हुई नजर आएगी. आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के लिए यह विश्व की पांचवी फ्रेंचाइजी होगी. इससे पहले मुंबई इंडियंस आईपीएल, (IPL), MI केप टाउन (SA20), MI अमीरात (ILT20) और मुंबई इंडियंस (WPL)पर भी अपना दांव लगा चुकी है.

इस मौके पर मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने कहा कि, मैं बढ़ती हुई एमआई फैमिली में अपनी नई न्यूयॉर्क फ्रेंचाइजी का स्वागत करके काफी खुश हूं. उन्होंने आगे कहा, मुझे उम्मीद है कि अमेरिका के इस पहले क्रिेकेट लीग में एंट्री करने के बाद मुंबई इंडियंस दुनिया की एक बड़ा ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड बनेगा. यह एमआई के लिए एक नई शुरुआत है और मैं आगे की इस जर्नी का इंतजार कर रही हूं.

यह भी पढ़ें: Major League Cricket 2023: जुलाई में शुरू होगा टूर्नामेंट, 6 टीमें लेंगी हिस्सा, ये IPL फ्रेंचाइज़ी होंगी शामिल, यहां लीजिए A टू Z जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल में अभी भी हो रही है बारिश, शुरू नहीं हो सका IND-SL टेस्ट के दूसरे दिन का खेल
LIVE: गॉल में अभी भी हो रही है बारिश, शुरू नहीं हो सका IND-SL टेस्ट के दूसरे दिन का खेल
'केएल राहुल की थी सारी गलती...', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
'केएल राहुल की थी सारी गलती', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget