एक्सप्लोरर

MIvsSRH: मैच से बाहर 'खोए' रहे अंपायर, गलत बल्लेबाज़ कर गया 'बैटिंग'


MIvsSRH: मैच से बाहर 'खोए' रहे अंपायर, गलत बल्लेबाज़ कर गया 'बैटिंग

नई दिल्ली/मुंबई: शायद आपने गली क्रिकेट में ऐसा कई बार होते देखा हो लेकिन आईपीएल स्तर के मुकाबले में ये गलती बिल्कुल भी माफी के लायक नहीं मानी जा सकती. मुंबई और हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेडे मैदान पर जारी मुकाबले में एक बार फिर से अंपायरिंग के खराब स्टैंडर्ड ने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है. सनराइज़र्स हैदराबाद की पारी के दौरान एक ऐसी गलती देखने को मिली जिसे क्रिकेट के मैदान पर माफी नहीं दी जा सकती. 


हैदराबाद की पारी के छठे ओवर की आखिरी गेंद और सातवें ओवर की पहली गेंद को एक ही बल्लेबाज़ ने खेला जो कि क्रिकेट के नियमों के मुताबिक पूरी तरह से गलत है और एक बड़े मुकाबले में इस तरह की चूक होना चिंता का विषय है. 


पारी के छठे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने आखिरी गेंद कप्तान डेविड वॉर्नर को फेंकी जिसे वॉर्नर ने चौके के लिए बाउंड्री लाइन के पार पहुंचा दिया लेकिन इसके तुंरत बाद अगले ओवर में गेंदबाज़ी करने आए मिचेल मैक्कलेनेघन के ओवर की पहली गेंद पर स्ट्राइक पर एक बार फिर वॉर्नर बल्लेबाज़ी करने आ गए और उन्होंने एक रन लेकर स्ट्राइक शिखर धवन को दी. 


नियम के मुताबिक जब छठे ओवर की आखिरी गेंद पर वॉर्नर ने स्ट्राइक ली तो सातवें ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन को बल्लेबाज़ी के लिए आना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बल्लेबाज़ ही नहीं अंपायर्स से भी ये बड़ी चूक हुई. 


MIvsSRH: मैच से बाहर 'खोए' रहे अंपायर, गलत बल्लेबाज़ कर गया 'बैटिंग

इस मुकाबले में फील्ड अंपायर का जिम्मा सी.के. नंदन और नितिन मेनन पर है लेकिन दोनों अंपायरों से ये चूक हुई यहां तक की तीसरे अंपायर वाईसी बर्डे भी इस गलती पर अपनी नज़र नहीं रख पाए. 


आपको बता दें कि सी.के. नंदन वही अंपायर है जिन्होंने कोलकाता के खिलाफ पिछले मुकाबले में रोहित शर्मा को गलत पगबधा आउट दिया था जिसके बाद रोहित ने इस फैसले पर अपनी नाराजगी जताई और उनके खिलाफ आईपीएल की तरफ से कार्रवाई भी गई. 


आईपीएल में इस साल आईसीसी पैनल के अंपायरों की संख्या और भी कम हो गई है और इस बार महज़ 4 अंपायर अंतराष्ट्रीय स्तर के हैं. जिनमें क्रिस जैफनी, नाइजल लॉंग, मारियस इरस्मस और एस रवि शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
IND vs SL 2nd Test Live Score: पडिक्कल की शतकीय पारी का हुआ अंत, भारत का चौथा विकेट गिरा
Live: पडिक्कल की शतकीय पारी का हुआ अंत, भारत का चौथा विकेट गिरा
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget