एक्सप्लोरर

भरोसा है अब वुमेंस टीम को मिलती रहेगी तवज्जो: मिताली राज

भरोसा है अब वुमेंस टीम को मिलती रहेगी तवज्जो: मिताली राज

लंदन: आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में करीबी मैच में हारने वाली भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज को उम्मीद है कि इस विश्व कप में टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन करते हुए दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई उससे भारत में महिला क्रिकेट की स्थिति बेहतर होगी और खिलाड़ियों को वाजिब तवज्जो मिलेगी. इंग्लैंड ने भारत को रविवार को लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में नौ रनों से हरा दिया. 


इंग्लैंड ने लॉर्ड्स मैदान पर भारत के सामने 229 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम हासिल नहीं कर पाई और 48.4 ओवरों में 219 रन पर अपने सभी विकेट गंवा बैठी. इस तरह उसके हाथ से पहली बार विश्व विजेता बनने दूसरा मौका चला गया.


इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नताली स्काइवर के 51 रन और सारा टेलर के 45 रनों की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 228 रन बनाए थे.


मैच के बाद मिताली ने अपनी टीम की तारीफ की और कहा कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व है. इसके साथ ही उन्होंने मैच के बाद कहा कि 'भारतीय खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से भारत में महिला क्रिकेट की स्थिती बेहतर होगी और खिलाड़ियों को वाजिब तवज्जो मिलेगी.'


मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में मिताली ने कहा, "इंग्लैंड के लिए यह आसान नहीं था, लेकिन उन्हें जीत का श्रेय जाता है. उन्होंने दबाव के पलों में अच्छा प्रदर्शन किया और मैच पलट दिया. मैं अपनी टीम की खिलाड़ियों से कहना चाहती हूं कि मुझे उन पर गर्व है. उन्होंने किसी भी टीम के लिए मैच आसान नहीं होने दिया."


मिताली ने मैदान पर मौजूद समर्थकों का भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा, "मैं यहां महिला क्रिकेट का समर्थन करने आए सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देती हूं."


मिताली ने अपने भविष्य और झूलन गोस्वामी के बारे में अपनी राय साझा की.


भारत को दो बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने वाली कप्तान ने कहा, "झूलन शानदार गेंदबाज हैं, उन्होंने इस बात को कई बार साबित किया है. बल्लेबाजी थोड़ी अनुभवहीन साबित हुई और वह दबाव में बिखर गई. मैं आश्वस्त हूं कि इससे बल्लेबाजों की सीखने को मिलेगा. मैं खुद को कुछ साल और खेलते देखती हूं, लेकिन अगला विश्व कप नहीं."


उन्होंने कहा, "झूलन का करियर बेमिसाल रहा है. उनका करियर लंबा और प्ररेणादायी रहा है. मुझे भरोसा है कि हमारे देश में अब महिला क्रिकेट को ओर भी लोगों का ध्यान जाएगा और उन्हें तवज्जो मिलेगी."


गौरतलब है कि भारत ने पहली बार 2005 में विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी तब भी मिताली कप्तान थी और झूलन उस टीम का हिस्सा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है सारांश जैन? भारत की टेस्ट टीम में पहली बार मिली जगह
कौन है सारांश जैन? भारत की टेस्ट टीम में पहली बार मिली जगह
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
क्या वैभव को वनडे टीम में मिलना चाहिए मौका? अशोक मल्होत्रा ने क्या कहा
क्या वैभव को वनडे टीम में मिलना चाहिए मौका? अशोक मल्होत्रा ने क्या कहा
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget