एक्सप्लोरर

ऋषभ पंत के खराब प्रदर्शन पर मिशेल मार्श ने दिया बड़ा बयान, कहा- यह स्वीकार करने...

IPL 2025, Rishabh Pant: 27 करोड़ में बिकने वाले ऋषभ पंत इस सीजन बुरी तरह फ्लॉप रहे. लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल 2025 के 12 मैचों में सिर्फ 135 रन ही बना सके.

Mitchell Marsh on Rishabh Pant: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए आईपीएल 2025 किसी भयावह सपने से कम नहीं गुजरा है. बतौर बल्लेबाज वह बुरी तरह फ्लॉप रहे. वहीं उनकी टीम भी प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर सकी. पंत को लखनऊ ने 27 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था, लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके. पंत के खराब प्रदर्शन पर उनके साथी खिलाड़ी मिशेल मार्श ने बड़ा बयान दिया है. 

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सोमवार को भी ऋषभ पंत का बल्ला नहीं चला. इस मैच में वह तीन नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे. स्टेज सेट होने के बाद भी वह रन नहीं बना सके. लखनऊ के ओपनर मिशेल मार्श ने टीम के आईपीएल से बाहर होने के बाद कहा कि ऋषभ पंत पहले व्यक्ति होंगे, जो यह स्वीकार करेंगे कि यह सीजन उनके लिए अच्छा नहीं रहा.

लखनऊ सुपर जायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सोमवार को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई जबकि उसके दो और मैच बचे हैं. लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने 12 मैच में सिर्फ 135 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट भी 100 से कम रहा. 

आईपीएल 2025 में अब तक पांच अर्धशतक से 443 रन बनाने वाले मिशेल मार्श ने कहा, "वह यह कहने वाले पहले व्यक्ति होंगे कि उनका सत्र वैसा नहीं रहा जैसा उन्हें पसंद होता, लेकिन मैं व्यक्तिगत रूप से जानता हूं कि कभी-कभी क्रिकेट इसी तरह चलता है. हम जानते हैं कि वह एक शानदार खिलाड़ी हैं. बेहद कुशल और बेहद प्रतिभाशाली है, इसलिए वह वापसी करेगा."

मार्श ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि शायद इस सत्र के बाद आत्मचिंतन का समय आएगा. मेरा ध्यान बस अपनी टीम और अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अगले दो मैच जीतने में योगदान देने की कोशिश करने पर है. जैसा कि मैंने कहा कि आईपीएल एक बहुत बड़ा टूर्नामेंट है और इसमें जीत का अंतर बहुत कम होता है. हमने पूरे सत्र में कुछ करीबी मैच गंवाए जो अब हमें नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन हां, अब यह सब इस बारे में है कि हम जितना संभव हो सके इस सत्र को मजबूती से खत्म करें."

ऋषभ पंत को मिला आकाश चोपड़ा का साथ

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने ‘जियो हॉटस्टार’ से कहा, "सफलता आपको कुछ चीजें सिखा सकती है. हालांकि असफलताएं वास्तव में आपकी मानसिकता बदल देती हैं और अक्सर अच्छे के लिए ऐसा होता है. वह भारतीय टी20 टीम के नियमित सदस्य नहीं हैं, इसलिए यह सत्र महत्वपूर्ण था. अपनी छाप छोड़ने और एक मजबूत टीम बनाने का मौका. ऐसा नहीं हुआ. उनके खुद के फॉर्म में निरंतरता की कमी रही. यह अपने आप में एक और सबक है. क्या वह टी20 में भी इसी रवैय पर टिके रहेंगे या सामंजस्य बैठाएंगे?."

चोपड़ा ने कहा, "जब आप खराब दौर से गुजर रहे होते हैं तो ऐसा लगता है कि कुछ भी काम नहीं कर रहा है. रातें लंबी लगती हैं, दिन और भी लंबे, तब आप सीखते हैं और वापसी करते हैं. यह एक बुरा सपना रहा है. बुरे सपनों की अच्छी बात यह है कि आप अंततः जाग जाते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget