एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर को रिप्लेस कर सकते हैं मिस्बाह उल हक, हेसन भी दौड़ में शामिल

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम को मिली हार के बाद टीम के कोच को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे. जहां अब ये कहा जा रहा है कि उन्हें मिस्बाह उल हक या हेसन रिप्लेस कर सकते हैं.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिसबाह उल-हक टीम के नए मुख्य कोच बन सकते हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हाल ही में मुख्य कोच मिकी आर्थर के कॉन्ट्रैक्ट को आगे न बढ़ाने का फैसला किया था. पाकिस्तानी अखबार 'द न्यूज' ने जहां 45 वर्षीय मिस्बाह को मुख्य कोच के रूप में पेश किया है वहीं एक अन्य प्रमुख समाचार पत्र 'द नेशन' में प्रकाशित खबर के मुताबिक न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन भी इस पद की दौड़ में शामिल हैं. वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद बदला जा रहा है कोच इंग्लैंड एंड वेल्स में समाप्त हुए विश्व कप में पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्तर से ही बाहर हो गई थी जिसके बाद ही कायस लगाए जा रहे थे कि मुख्य कोच समेत पूरे कोचिंग स्टाफ के कारार को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और हुआ भी ऐसा ही. पीसीबी ने आर्थर के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ के किसी भी व्यक्ति के अनुबंध को आगे न बढ़ाने का फैसला लिया. कोचिंग स्टाफ में गेंदबाजी कोच अजहर महमूद, बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और ट्रेनर ग्रांट लूडेन शामिल हैं. मिस्बाह ने 75 टेस्ट और 162 वनडे मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की है. उन्होंने 2010 में हुए स्पॉट फिक्सिंग के बाद टीम को आगे बढ़ाया और कई सफलताएं दिलाई. दूसरी ओर, हेसन ने गुरुवार को ट्विटर पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच से पद से इस्तीफा देने की घोषणा की. वह केवल एक सीजन ही पंजाब के कोच रहे और इस्तीफा देने के कारण उनके नाम को भी इस रेस में शामिल हो गया है. हेसन न्यूजीलैंड की टीम के कोच भी रह चुके हैं. समाचार पत्र लिखता है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी टीम के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन मांगे हैं और इंटरव्यू के लिए बुलाए गए अंतिम तीन उम्मीदवारों में कथित तौर पर हेसन का नाम भी शामिल है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का एलान, जानें कौन हुआ बाहर
भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का एलान, जानें कौन हुआ बाहर
संजू- सूर्यवंशी में किसे मौका देना सही, इंग्लैंड में क्यों हार रही टीम इंडिया, श्रीसंत ने दे दिया बेबाक बयान
संजू- सूर्यवंशी में किसे मौका देना सही, इंग्लैंड में क्यों हार रही टीम इंडिया, श्रीसंत ने दे दिया बेबाक बयान
MS Dhoni Birthday: धोनी ने 0.08 सेकेंड में किया था स्टंप आउट, बर्थडे के अवसर पर जाने पांच बड़े रिकॉर्ड
MS Dhoni Birthday: धोनी ने 0.08 सेकेंड में किया था स्टंप आउट, बर्थडे के अवसर पर जाने पांच बड़े रिकॉर्ड
BAN vs ZIM: रफ्तार का नया सरताज बने नाहिद राणा, 6 विकेट लेकर जिम्बाब्वे में मचा दी तबाही
BAN vs ZIM: रफ्तार का नया सरताज बने नाहिद राणा, 6 विकेट लेकर जिम्बाब्वे में मचा दी तबाही

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget