एक्सप्लोरर

IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज के लिए अगले हफ्ते टीम इंडिया का ऐलान, जानें रोहित की टी20 वापसी के कितने हैं आसार

IND vs AFG T20 Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 से 17 जनवरी के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. टी20 वर्ल्ड कप के पहले यह भारत की आखिरी टी20 सीरीज है.

Team India T20I Squad: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. टी20 वर्ल्ड कप के पहले यह टीम इंडिया की आखिरी टी20 सीरीज होगी. ऐसे में भारत को वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम कॉम्बिनेशन समेत अन्य चीजों को ट्राय करने का यह आखिरी मौका होगा. यही कारण है कि यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का ऐलान अगले हफ्ते होना लगभग तय है. माना जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप में जिन खिलाड़ियों को मौका मिलना है, वे ही खिलाड़ी इस स्क्वाड का हिस्सा बनेंगे. ऐसे में रोहित शर्मा को लेकर भी काफी चर्चा है. अगर चयनकर्ता उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम की कमान सौंपना चाहते हैं, तो निश्चित तौर पर अफगानिस्तान सीरीज से वह टी20 क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं. इसे लेकर बीसीसीआई के एक सूत्र से भी रिपोर्ट आई है.

रोहित की वापसी के कितने आसार?
इनसाइड स्पोर्ट्स की एक खबर के मुताबिक, एक सीनियर बीसीसीआई अधिकार ने बताया है, 'यह चयनकर्ताओं पर ही निर्भर करेगा कि अफगानिस्तान सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी किसे दी जाए. हमने रोहित के साथ लंबी बातचीत की है और वह टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर टीम इंडिया की कप्तानी के लिए तैयार हैं. लेकिन फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज बेहद ज्यादा महत्वपूर्ण है. ऐसे में अजित आगरकर रोहित के साथ बातचीत करेंगे और फिर फैसला करेंगे कि वह इस सीरीज से टी20 में लौटते हैं या नहीं.'

टी20 वर्ल्ड कप में रोहित ही होंगे कप्तान!
वर्ल्ड कप 2023 के बाद एक मीटिंग में रोहित शर्मा ने बीसीसीआई अधिकारियों से टी20 वर्ल्ड कप को लेकर स्पष्ट बातचीत की थी. रोहित ने साफ-साफ पूछा था कि क्या वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए बीसीसीआई की योजनाओं में शामिल हैं? तो इस पर बीसीसीआई अधिकारियों समेत कोच राहुल द्रविड़ और चयनकर्ताओं ने हामी भरी थी. हालांकि फिर भी यह कयास लगाए जा रहे हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में इस बार रोहित और विराट नहीं होंगे और भारतीय टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में युवाओं के साथ जोर लगाएगी.

यह भी पढ़ें...

Year Ender 2023: टीम इंडिया के लिए इस साल इन 5 खिलाड़ियों ने खेले सबसे ज्यादा मैच, टॉप पर हैं शुभमन गिल

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget