एक्सप्लोरर

आस्ट्रेलियाई T20 टीम में आने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने क्लींगर

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 श्रृंखला के लिए चुने गए 36 वर्षीय माइकल क्लींगर आस्ट्रेलिया के टी-20 टीम में जगह बनाने वाले सबसे उम्रदारज खिलाड़ी हैं.

आस्ट्रेलियाई T20 टीम में आने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने क्लींगर

सिडनी: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 श्रृंखला के लिए चुने गए 36 वर्षीय माइकल क्लींगर आस्ट्रेलिया के टी-20 टीम में जगह बनाने वाले सबसे उम्रदारज खिलाड़ी हैं. अगर वह इस श्रृंखला में पदार्पण करते हैं तो वह अपने देश के लिए खेल के सबसे छोटे प्रारुप में पदार्पण करने वाले सबसे ज्यादा उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे.



अभी तक आस्ट्रेलिया के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा उम्र में पदार्पण करने का रिकार्ड पूर्व गेंदबाज ग्लैन मैक्ग्रा और ब्रैड हॉग के नाम है. इन दोनों खिलाड़ियों ने 35 साल की उम्र में टी-20 में पदार्पण किया था.



क्लींगर को टीम में उस समय शामिल किया गया है जब उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की उम्मीद छोड़ दी थी. वह आस्ट्रेलिया के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं.



इस श्रृंखला में वह कप्तान एरॉन फिच के साथ पारी की शुरुआत करने उतर सकते हैं. इस श्रृंखला में आस्ट्रेलिया के कई बड़े खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं जिनमें स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मिशेल स्टार्क, जोस हाजलेवुड, ग्लैन मैक्सवेल के नाम शामिल हैं. यह सभी खिलाड़ी भारत दौरे पर टेस्ट श्रृंखला की तैयारी कर रहे हैं.



वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने क्लींगर के हवाले से लिखा है, "मेरे लिए यह निश्चित ही बेहद खुशी का पल है. मैंने सबसे पहले अपनी पत्नी को फोन किया. मैंने जब तक उनसे बात नहीं की थी तब तक मैंने अपने आंसू रोक कर रखे थे. जस्टिन लैंगर ने मुझे यह खबर सुनाई और गले लगाया. मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया."



उन्होंने कहा, "मैंने अपने पिता और मेरी बहन से बात की. यह ऐसा पल है जिसके बारे में मैं आश्वस्त नहीं था. आधे घंटे मैंने अपने परिवार वालों से बात की, वह पल मेरे लिए खजाने की तरह है जिसे मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget