एक्सप्लोरर

Michael Clarke बोले- अगर ऐसा हुआ तो 15 साल तक बिना कप्तान के रहेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

Michael Clarke: क्लार्क का मानना है कि अगर देश के क्रिकेट प्रशासक कप्तान नियुक्त करने के लिये किसी ऐसे खिलाड़ी की तलाश में है जिसका रिकॉर्ड बेदाग हो तो फिर टीम अगले 15 साल तक बिना कप्तान के रहेगी.

Michael Clarke on Australian Team Captain: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क (Michael Clarke) का मानना है कि अगर देश के क्रिकेट प्रशासक कप्तान नियुक्त करने के लिये किसी ऐसे खिलाड़ी की तलाश में है जिसका रिकॉर्ड बेदाग हो तो फिर ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम अगले 15 साल तक बिना कप्तान के रहेगी. टिम पेन ने अपनी सहकर्मी को आपत्तिजनक संदेश भेजने का खुलासा होने के बाद कप्तान पद छोड़ दिया था जिसके बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) को नये कप्तान की तलाश है. 

तेज गेंदबाज पैट कमिन्स कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं. उनके अलावा पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ भी दौड़ में हैं. क्लार्क ने कहा कि रिकी पोंटिंग भी अपने करियर की गलत शुरुआत के बाद ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक बने थे. उन्होंने ‘बिग स्पोर्ट्स ब्रेकफास्ट’ में कहा, ‘मेरे समय में यहां तक कि रिकी पोंटिंग बेहतरीन कप्तान रहे हैं. यदि ऐसा मामला होता तो वह कभी ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी नहीं कर पाते.’

क्लार्क ने कहा, ‘उनका बोरबोन एंड बीफस्टीक (नाइटक्लब) में झगड़ा हुआ. वहां घूंसे चले थे. क्या इस कारण आप उन्हें जिम्मेदारी नहीं सौंपते. वह शानदार उदाहरण हैं. उन्होंने आपको दिखाया है कि कैसे समय, अनुभव, परिपक्वता, उच्च स्तर पर खेलना और यहां तक कि कप्तानी भी उनमें बदलाव लेकर आयी.’

...तो 15 साल तक हमारे पास कप्तान नहीं होगा

क्लार्क ने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान को उच्च मानदंड स्थापित करने की जरूरत होती है लेकिन यदि उससे गैरजरूरी उम्मीदें रखी जाती हैं तो फिर बहुत कम विकल्प बचेंगे. उन्होंने कहा, ‘बेशक, आपको कुछ मानकों को बनाये रखना होगा, लेकिन क्या आप यह कहने जा रहे हैं कि 'वह बदल सकता है, वह परिपक्व हो सकता है. खिलाड़ियों का समर्थन कहां है? (यदि आप बेदाग कप्तान चाहते हैं) आप 15 साल तक कप्तान की तलाश करोगे. हमारे पास कप्तान नहीं होगा.’

क्लार्क ने कहा कि वह इस बात को लेकर उलझन में हैं कि पेन ने 2017 की घटना को लेकर अपना पद क्यों छोड़ा. उन्होंने कहा, ‘यह बात मेरी समझ में नहीं आयी. यदि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उससे कहा कि कोई विकल्प नहीं हैं तो उसे कहना चाहिए था कि आप मुझे बर्खास्त कर सकते हैं क्योंकि मैंने चार साल पहले ही आपको यह जानकारी दे दी थी. मैं ईमानदार था और मुझे पाक साफ करार दिया गया था.’

ये भी पढ़ें- ICC T20I Rankings: टॉप-10 बल्लेबाजों में मार्टिन गुप्टिल की एंट्री, कोहली बाहर, गेंदबाजी में दीपक चाहर ने लगाई लंबी छलांग

Ind vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले Rahane का Gautam Gambhir को जवाब, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget