एक्सप्लोरर

MI vs RCB: रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान, कहा- पहला मैच जीतने से ज्यादा जरूरी है खिताब जीतना

MI vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आखिरी बॉल पर मिली हार से मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा काफी निराश हैं. मैच के बाद उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पहला मैच जीतने से ज्यादा जरूरी है खिताब जीतना.

MI vs RCB: आईपीएल 2021 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुंबई इंडियंस को अंतिम बॉल पर हार का सामना करना पड़ा. मुंबई इंडियंस की टीम लगातार नौवें सीजन में अपने पहले मैच में हारी है. आरसीबी के खिलाफ मिली इस तरह की हार से मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा काफी निराश हैं. हालांकि, मैच के बाद उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पहला मैच जीतने से ज्यादा जरूरी है खिताब जीतना.

मैच के बाद रोहित ने कहा, "मेरा मानना है कि पहला मैच जीतने से ज्यादा जरूरी है खिताब (टूर्नामेंट) जीतना. मेरे हिसाब से यह एक अच्छा प्रयास था. हमने अंत तक लड़ाई की. हमने अच्छी शुरुआत की, लेकिन अंत में हम 20 रन कम रह गए. पहले मैच में कुछ गलतियां हो जाती हैं. लेकिन अब हमें आगे बढ़ना होगा. मार्को जानसेन एक प्रतिभाशाली गेंदबाज है, हम उसे किसी भी सिचवेशन में इस्तेमाल कर सकते हैं."

मुंबई के कप्तान ने आगे कहा, "अगर आप आखिरी के चार ओवर में स्थिति देखेंगे तो उनके पास एबी डिविलियर्स और डैन क्रिस्टियन थे, तभी हम बुमराह और बोल्ट के साथ उन्हें आउट करने के लिए गए. निश्चित रूप से बल्लेबाजी के लिए यह आसान विकेट नहीं थी, बॉल फंस के आ रहा था. हम आगे के मैचों में इस चीज को ध्यान में रखेंगे."

इस तरह मुंबई को मिली हार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे. इसके जवाब में आरसीबी ने अंतिम बॉल पर लक्ष्य का पीछा कर लिया. आरसीबी की इस जीत के हीरो रहे एबी डिविलियर्स और हर्षल पटेल. डिविलियर्स ने 27 गेंदो में 48 रनों की अपनी तूफानी पारी से मुंबई के मुंह से मैच छीन लिया. इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और दो छक्के निकले. वहीं हर्षल पटेल ने गेंदबाजी में कमाल किया. उन्होंने अपने चार ओवर में 27 रन देकर पांच विकेट झटके. वह आईपीएल में पांच विकेट लेने वाले दूसरे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं.

यह भी पढ़ें- 

MI vs RCB: रोमांचक मुकाबले में RCB ने मुंबई को हराया, डिविलियर्स और हर्षल पटेल रहे जीत के हीरो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 7 सबसे लंबे क्रिकेटर, देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत के 7 सबसे लंबे क्रिकेटर, देखें लिस्ट में कौन-कौन
IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: टीम इंडिया को नहीं मिल रहा डिकवेला-सोनल का तोड़, 28 ओवर से नहीं मिल कोई विकेट
LIVE: टीम इंडिया को नहीं मिल रहा डिकवेला-सोनल का तोड़, 28 ओवर से नहीं मिल कोई विकेट
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget