एक्सप्लोरर

वानखेड़े स्टेडियम में बनेगा सुनील गावस्कर का स्टैच्यू, MCA ने क्रिकेट के लिटिल मास्टर को दिया खास सम्मान

MCA ने क्रिकेट के लिटिल मास्टर को एक खास सम्मान दिया है. वानखेड़े स्टेडियम में जल्द ही सुनील गावस्कर का स्टैच्यू बनने जा रहा है. इस निर्णय की घोषणा गुरुवार, 31 जुलाई को की गई.

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज नामों को खास सम्मान देने का फैसला किया है. MCA ने घोषणा की है कि मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में जल्द ही सुनील गावस्कर और शरद पवार की मूर्तियां लगाई जाएंगी. यह मूर्ति हाल ही में निर्मित MCA क्रिकेट म्यूजियम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी. इस निर्णय की घोषणा गुरुवार, 31 जुलाई को की गई, जिसे क्रिकेट फैंस पूरे दिल से सराहा रहे  हैं.

MCA बना रहा है शरद पवार क्रिकेट म्यूजियम

MCA द्वारा बनाए जा रहे इस क्रिकेट म्यूजियम का नाम "MCA शरद पवार क्रिकेट म्यूजियम" रखा गया है, जिसका उद्घाटन जुलाई के अंत तक किया जाएगा. इस म्यूजियम में सिर्फ गावस्कर ही नहीं, बल्कि BCCI और MCA के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार की मूर्ति भी लगाई जाएगी. इस म्यूजियम में मुंबई और भारत के लिए क्रिकेट में योगदान देने वाले दिग्गजों की कहानियां, उपलब्धियां और यादगार पलों को संजोया जाएगा.

सुनील गावस्कर का स्टैच्यू म्यूजियम के गेट पर

MCA ने जानकारी दी है कि सुनील गावस्कर का स्टैच्यू इस म्यूजियम के प्रवेश द्वार पर स्थापित किया जाएगा. भारत के पूर्व कप्तान और लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने इस पर भावुक प्रतिक्रिया दी और MCA का आभार जताया है. उन्होंने कहा, “मैं शब्दों में नहीं बयां कर सकता कि यह मेरे लिए कितना बड़ा सम्मान है. मै बहुत खुश हूं और यह मेरे लिए गर्व की बात है. MCA मेरी मातृ संस्था है, जिसने मुझे क्रिकेट का पहला मंच दिया. आज उसी संस्था ने मुझे इतना बड़ा सम्मान दिया है. यह मेरे करियर का बेहद खास पल है.”

शरद पवार को भी मिलेगा स्थायी सम्मान

MCA ने म्यूजियम को पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष, MCA अध्यक्ष और वर्तमान में NCP प्रमुख शरद पवार के नाम पर समर्पित किया है. क्रिकेट प्रशासन में उनके वर्षों के योगदान को देखते हुए यह म्यूजियम उनकी सोच और विजन को सम्मानित करेगा.

MCA अध्यक्ष ने क्या कहा?

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने भी कहा कि यह म्यूजियम मुंबई क्रिकेट की विरासत और गौरव को दर्शाएगा.  गावस्कर का स्टैच्यू संघर्ष, समर्पण और संकल्प का प्रतीक होगा. यह युवा खिलाड़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें हासिल करने की प्रेरणा देगा और शरद पवार का योगदान भी हमेशा के लिए याद रखा जाएगा.

गावस्कर के रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट- 125 मैच, 10122 रन, 34 शतक, 45 अर्धशतक, बेस्ट: नाबाद 236 रन

वनडे क्रिकेट- 108 मैच, 3092 रन, 1 शतक, 27 अर्धशतक, बेस्ट: नाबाद 103 रन

गावस्कर दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए थे. वो अपने दौर के सबसे भरोसेमंद और तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाज माने जाते थे.

शरद पवार का क्रिकेट में योगदान

पूर्व अध्यक्ष, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA)

पूर्व अध्यक्ष, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)

पूर्व अध्यक्ष, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC)

वर्तमान में NCP (Nationalist Congress Party) के अध्यक्ष

उनके कार्यकाल में भारत ने 2011 का वर्ल्ड कप आयोजित किया था और घरेलू क्रिकेट ढांचे को मजबूती मिली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget