एक्सप्लोरर

घरवालों ने दी टीम इंडिया में जगह मिलने की खुशखबरी: मयंक अग्रवाल

अगले महीने से शुरु होने जा रही भारत-वेस्टइंडीज़ टेस्ट सीरीज़ में एक ऐसे खिलाड़ी को जगह मिली है जो लंबे वक्त से घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा था.

अगले महीने से शुरु होने जा रही भारत-वेस्टइंडीज़ टेस्ट सीरीज़ में एक ऐसे खिलाड़ी को जगह मिली है जो लंबे वक्त से घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा था. जी हां, हम बात कर रहे हैं युवा बल्लेबाज़ मयंक अग्रावल की जिन्हें भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा बनाया गया है.

मयंक को भारतीय टीम में शामिल होने की खबर अपने घरवालों से मिली.

27 साल के कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने इंटरव्यू में कहा, "मेरे घरवालों ने फोन पर मुझे इस बात की जानकारी दी. मैं काफी खुश हुआ. मेरे घर वाले भी काफी खुश थे."

अपने चयन पर मयंक का कहना है कि वह इससे काफी खुश हैं और अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे. मयंक इस समय वडोदरा में हैं जहां वह भारतीय बोर्ड एकादश के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ दो दिवसीय मैच खेल रहे हैं. मयंक ने इस मैच में पहले दिन 90 रनों की पारी खेली.

मयंक ने चयन के बाद कहा, "मैं भारतीय टेस्ट टीम में नाम आने से काफी खुश और उत्साहित महसूस कर रहा हूं. यह बेहद सुखद अहसास है. मेरी कोशिश मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन करने की होगी."

मयंक ने पिछले सीजन ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने बल्ले का जमकर जौहर दिखाया था. साथ ही उन्होंने इंडिया-ए के लिए भी बीते एक साल में कई अच्छी पारियां खेलीं हैं. इसी वजह से वह चयनकर्ताओं की नजरों में बने हुए थे, लेकिन टीम में जगह बनाने से चूक रहे थे.

मयंक से जब पूछा गया कि क्या इतने दिनों तक नजरअंदाज किए जाने से वह हताश थे तो उन्होंने कहा कि उनका काम अच्छा प्रदर्शन करना है और यही उनके हाथ में है न कि चयन.

बकौल मयंक, "एक खिलाड़ी के तौर पर आपके हाथ में आपका प्रदर्शन होता है आप उसी को नियंत्रित कर सकते हो और मेरा ध्यान अपने प्रदर्शन पर ही होता है बाकी चीजें मेरे हाथ में नहीं हैं तो मैं उन पर ध्यान नहीं देना चाहता."

उन्होंने कहा, "इस सीजन की शुरुआत भी मैंने इस सोच के साथ की थी कि पिछले सीजन में मैंने जो अच्छा प्रदर्शन किया उसे जारी रख सकूं. मेरा उन चीजों पर ध्यान था जो मुझे परिणाम दे रही थीं."

मयंक रणजी ट्रॉफी 2017-18 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. उन्होंने आठ मैचों की 13 पारियों में 105.45 की औसत से 1160 रन बनाए थे जिसमें पांच शतक और दो अर्धशतक भी शामिल हैं. इन पांच शतकों में महाराष्ट्र के खिलाफ लगाया गया तिहरा शतक भी शामिल है. मयंक ने इसी प्रदर्शन के कारण अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी.

विजय हजारे ट्रॉफी 2017-18 में भी मयंक सर्वोच्च स्कोर रहे थे. उन्होंने आठ मैचों में 90.73 की औसत से 723 रन बनाए थे जिसमें तीन शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
IND vs ZIM 3rd T20: तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रनों का लक्ष्य, शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 का लक्ष्य, शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget