एक्सप्लोरर

BCCI ने दी जानकारी, बुधवार को टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे मयंक अग्रवाल

World Cup 2019: मयंक अग्रवाल को विजय शंकर के चोटिल होने के बाद वर्ल्ड कप में शामिल किया गया है.

World Cup 2019: इंग्लैंड में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में विजय शंकर के बाहर होने से टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. हालांकि ICC ने विजय शंकर के स्थान पर मयंक अग्रवाल को टीम इंडिया से जुड़ने की इजाजत दे दी है. ताजा जानकारी के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किए गए मयंक अग्रवाल बुधवार को लीड्स में टीम से जुड़ेंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी. शंकर पैर में चोट के कारण आईसीसी विश्व कप-2019 से बाहर हो गए हैं. उन्हें नेट्स में जसप्रीत बुमराह की गेंद लगी थी. बीसीसीआई ने शंकर के स्थान पर मंयक को टीम में शामिल करने के लिए आईसीसी से अपील की थी जिसे मंजूर कर लिया गया था. मयंक ने पिछले साल दिसंबर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था. उन्होंने अभी तक एक भी अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच नहीं खेला है. 28 वर्षीय मयंक ने 2012 में लिस्ट-ए क्रिकेट में पदार्पण किया था. तब से लेकर अब तक उन्होंने 75 मैच खेले हैं, जिसमें 3605 रन बनाए हैं. इतना ही नहीं मयंक अग्रवाल घोषित किए गए स्टैंडबाई खिलाड़ियों में भी शामिल नहीं थे. भारत को विश्व कप में शनिवार को लीड्स में श्रीलंका के साथ अपना अंतिम लीग मैच खेलना है. बता दें कि इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के दो स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर घर वापस आ चुके हैं. शिखर धवन के चोटिल होने के बाद रिषभ पंत को टीम में शामिल किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

W, W, W... भारतीय गेंदबाज की 'हैट्रिक', 78 रन पर सिमटी टीम; लिए 5 विकेट
W, W, W... भारतीय गेंदबाज की 'हैट्रिक', 78 रन पर सिमटी टीम; लिए 5 विकेट
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
2027 से पहले बड़ा ट्रेड, इस विदेशी खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस का थामा हाथ
2027 से पहले बड़ा ट्रेड, इस विदेशी खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस का थामा हाथ
टेस्ट मैच की एक पारी में 11वें नंबर पर आकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 4 खिलाड़ी
टेस्ट मैच की एक पारी में 11वें नंबर पर आकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 4 खिलाड़ी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
Embed widget