एक्सप्लोरर

घरेलू क्रिकेट का रन मशीन, सीनियर टीम में जलवा दिखाने की तैयारी में!

भारतीय क्रिकेट का घरेलू सीजन इस बार कर्नाटक के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के नाम रहा. रणजी क्रिकेट में धीमी शुरुआत के बाद रफ्तार पकड़ते हुए मयंक ने 105.45 की औसत से सबसे अधिक 1160 रन ठोक डाले. सीजन में उनके बल्ले से पांच शतक निकले जिसमें एक नाबाद तिहरा शतक भी शामिल था.

भारतीय क्रिकेट का घरेलू सीजन इस बार कर्नाटक के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के नाम रहा. रणजी क्रिकेट में धीमी शुरुआत के बाद रफ्तार पकड़ते हुए मयंक ने 105.45 की औसत से सबसे अधिक 1160 रन ठोक डाले. सीजन में उनके बल्ले से पांच शतक निकले जिसमें एक नाबाद तिहरा शतक भी शामिल था. अब तक इस सीजन में मयंक के बल्ले से 1970 रन आए हैं जो कि भारतीय क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है.

दिल्ली डेयडेरविल्स से आईपीएल खेल चुके मयंक ने सीजन में फॉर्मेट बदलने के साथ अपना रंग भी बदला. भले ही सैयद मुश्ताल अली टी 20 टूर्नामेंट में वो सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज न बने लेकिन बल्ले से रंग तो जमा ही दिया. 144.94 की शानदार औसत से उनके बल्ले से 9 पारी में तीन अर्द्धशतक के साथ 258 रन बना डाले.

मयंक ने सीजन के अंत में विजय हजारे ट्रॉफी में भी धमाल मचाया. 50 ओवर के इस फॉर्मेट में रन बनाकर मयंक ने सीनियर टीम के लिए अपनी दावेदारी काफी मजबूत कर ली है. सेमीफाइनल मुकाबले तक उनके बल्ले से 6 पारी में 552 रन आ चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 140, 89, 102, 28, 84 और 109 रनों की पारी खेली. क्वार्टर फाइनल में मुकाबले में मंयक ने हैदराबाद के खिलाफ 111 गेंद पर 140 रनों की पारी खेल बता दिया है कि वो बड़े मुकाबले के लिए मन से भी तैयार हैं. इस पारी में उन्होंने सात छक्के और 12 चौके लगाए.

अपनी इन पारियों के साथ अब मयंक ने भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एम एस के प्रसाद का ध्यान अपनी ओर खींचा है. उनकी बल्लेबाजी के वो भी कायल हैं और अब भारतीय टीम में लेने की तैयारी में लग गए हैं.

खबरों की मानें तो 27 साल के मयंक अग्रवाल का चयन अगले महीने श्रीलंका में होने जा रहे टी 20 सीरीज के लिए किया जा सकता है. चयनकर्ता इस सीरीज के लिए कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दे सकते हैं ऐसे में मयंक सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं.

मयंक का करियर -

फर्स्ट क्लास - 37 मैच की 63 पारी में 51.17 की औसत से 2917 रन. सर्वाधिक स्कोर नाबाद 304 रन जिसमें 7 शतक और 16 अर्द्धशतक शामिल
लिस्ट ए - 52 मैच की 52 पारी में 46.75 की औसत से  2431 रन. सर्वाधिक स्कोर    176 रन का. अब तक 8 शतक और 10 अर्द्धशतक लगा चुके हैं.
T20 - 100 मैच खेले हैं जिसमें 130.97 के स्ट्राइक रेट से 2220 रन बना चुके हैं. 111 रन इनका इस फॉर्मेट में सर्वाधिक रन है. इसके अलावा 15 अर्द्धशतक शामिल.   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
क्या अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को टी20 में मौका मिलना चाहिए? आंकड़ों में जानिए जवाब
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget